भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट, कोहली ने 7 विकेट पर 443 रन के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित की

http://bit.ly/2EQmRLm

मेलबर्न. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। कप्तान विराट कोहली ने सात विकेट पर 443 रन के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित की। उस समय रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया में 4 साल बाद भारत ने 400 प्लस का स्कोर बनाया है। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 8 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मिशेल स्टार्क दो, जबकि जोश हेजलवुड और नाथन लियोन 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

दूसरे दिन ही पारी घोषित करने की एक वजह यह भी
- कप्तान विराट कोहली ने रविंद्र जडेजा के आउट होते ही पारी घोषित की। उस समय टीम इंडिया का स्कोर 443/7 था। विराट ने बुधवार को टॉस जीतने के बाद कहा था कि इस पिच पर तीसरे और चौथे दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा।
- ऑस्ट्रेलिया को भारत की बराबरी करने के लिए कम से कम पांच सत्र यानी तीसरे और चौथे दिन कम से कम टी ब्रेक तक बल्लेबाजी करनी होगी। इसके बाद मैच खत्म होने में चार सत्र बचेंगे।
- ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए यह लगभग असंभव होगा कि वह इतने समय में भारतीय पारी समेटकर जीत के लिए जरूरी रन भी बना ले। इन समीकरणों को देखते हुए कहा जा सकता है कि विराट ने सही फैसला लिया है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया में 18वीं बार 400 से ज्यादा रन का आंकड़ा पार किया

- भारत ने इस टेस्ट में 400 से ज्यादा रन बनाए। उसने ऑस्ट्रेलिया में करीब चार साल बाद टेस्ट में 400 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले उसने छह जनवरी 2015 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टेस्ट में 475 रन बनाए थे।
- भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 18वीं बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत का ऑस्ट्रेलिया में हाइएस्ट स्कोर सात विकेट पर 705 रन है, जो उसने जनवरी 2004 में सिडनी में बनाया था।
- टीम इंडिया ने विदेश में 17 महीने बाद 400 से ज्यादा रन का स्कोर किया है। उसने पिछले साल अगस्त में कैंडी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 487 रन बनाए थे।

पहले सत्र में भारत का कोई विकेट नहीं गिरा
भारत ने पहले दिन दो विकेट पर 215 रन बनाए थे। गुरुवार को उसकी शुरुआत अच्छी रही। उसका लंच तक स्कोर दो विकेट पर 277 रन था। लंच और टीब्रेक के बीच चेतेश्वर पुजारा (106) और कोहली (82) आउट हुए। टी ब्रेक के समय भारत का स्कोर 346/4 था। दूसरे सत्र में कोहली ने पुजारा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 170 रन जोड़े। उनके आउट होने के बाद टीम के खाते में छह रन ही जुड़े थे कि पैट कमिंस ने पुजारा को बोल्ड कर दिया।

तीसरे सत्र में भारत के तीन विकेट गिरे

टी ब्रेक के बाद भारत ने 97 रन बनाए और अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के रूप में तीन विकेट गंवाए। रहाणे और रोहित ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े। रहाणे की जगह ऋषभ ने ली। ऋषभ और रोहित ने भारत के स्कोर 400 के पार पहुंचाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 76 रन जोड़े। ऋषभ के आउट होने के छह रन बाद जडेजा भी चार रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके साथ ही विराट ने पारी घोषित कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Australia vs India Boxing Day Test Talking points from day two

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ