ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने रोहित शर्मा पर जमकर स्लेजिंग की, दे दिया ये चैलेंज

http://bit.ly/2SnAnJt

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना विकेट खोए आठ रन बना लिए हैं। एरॉन फिंच तीन और मार्क्स हैरिस पांच रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने सात विकेट पर 443 रन के स्कोर पर भारतीय पारी घोषित की। उस समय रोहित शर्मा 63 रन बनाकर नाबाद थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। मिशेल स्टार्क दो, जबकि जोश हेजलवुड और नाथन लियोन 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भारतीय टीम पर स्लेजिंग करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वो पीछे से कहकर बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने की सलाह दे रहे हैं। जिससे बल्लेबाज जल्द आउट हों। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने रोहित शर्मा पर जमकर स्लेजिंग की। जिस वक्त रोहित शर्मा बल्लबाजी कर रहे थे तो पीछे खड़े टिम पेन ने उनको अनोखा चैलेंज दिया और बड़ा शॉट मारने की सलाह दी। टिम पेन ने कहा- 'अगर रोहित शर्मा ने यहां छक्का मारा तो नाम बदलकर मुंबई कर दूंगा। इसके बाद वीडियो में देखें रोहित शर्मा का कैसा था रिएक्शन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
rohit sharma challenge from tim-paine sledging-video

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ