एचडीएफसी बैंक को 7 दिन में ही हटाना पड़ा नया ऐप, लॉगिन नहीं होने से ग्राहक परेशान


मुंबई. एचडीएफसी बैंक का नया ऐप काम नहीं करने की वजह से ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से 7 दिन में ही हटाना पड़ गया। ग्राहक मंगलवार शाम 5 बजे से पुराना ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे। बैंक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हालांकि, यह नहीं बताया कि नए ऐप में आ रही दिक्कत कब तक ठीक हो पाएगी।

  1. ग्राहकों को नए ऐप में लॉगिन करने में परेशानी हो रही थी। इस वजह से सोशल मीडिया पर एचडीएफसी बैंक का काफी निंदा हुई। सोमवार को फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने ट्वीट कर सवाल किया कि इस दौर में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक ऐसा कैसे कर सकता है?

  2. एचडीएफसी बैंक ने पिछले मंगलवार (27 नवंबर) को ही नया ऐप लॉन्च किया गया था। लेकिन, दो दिन बाद गुरुवार को बैंक ने ट्विटर के जरिए ग्राहकों से माफी मांगते हुए कहा कि नए ऐप में परेशानी हो रही है। इसे सुधारने की कोशिशों में जुटे हैं।

  3. एचडीएफसी बैंक के जिन ग्राहकों ने पुराना ऐप डिलीट कर नया डाउनलोड किया था। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नया ऐप काम नहीं करने की वजह से वो ट्रांजेक्शन नहीं कर पा रहे हैं।

  4. जिन ग्राहकों ने पुराना ऐप डिलीट नहीं किया था वो उनके लिए कोई दिक्कत नहीं। वो इसका इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। लेकिन, जिन्होंने डिलीट कर दिया उन्हें अब मंगलवार शाम तक इंतजार करना पड़ेगा।

  5. बैंक ने नया ऐप आसान होने का दावा किया था। इसमें अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बायोमीट्रिक एक्सेस का फीचर भी जोड़ा गया। लेकिन, नया ऐप सही तरीके से काम ही नहीं कर पाया। एचडीएफसी बैंक देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है। इसके 4.5 करोड़ ग्राहक हैं।

    1. HDFC Bank pulling out its new mobile baking app due to technical glitches

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ