पाक से पीओके के प्रधानमंत्री ने कहा- हिंदुओं और सिखों के लिए खोला जाए करतारपुर जैसा कॉरिडोर
मीरपुर में एक रिसेप्शन में आए हैदर खान ने कहा कि पीओके में हिंदुओं, सिख और बौद्धों के 600 से ज्यादा तीर्थस्थल हैं। हम चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के यहां आने के लिए एक कॉरिडोर बनाया जाए। अफसर इस मामले पर काम भी कर रहे हैं।
पीओके के प्रधानमंत्री के मुताबिक- अगर कॉरिडोर बनेगा और लोग आएंगे तो क्षेत्र के पर्यटन में खासा इजाफा होगा। इसके लिए जरूरी है कि भारत और पाकिस्तान के लोगों और सरकार के बीच भरोसा कायम हो और क्षेत्र में शांति रहे।
हैदर खान ने यह भी कहा कि वह पाकिस्तान सरकार से पीओके और जम्मू-कश्मीर के बीच पारंपरिक रास्ते खोलने की बात भी कह चुके हैं ताकि करतारपुर कॉरिडोर की तरह दोनों ओर यात्री अपने तीर्थस्थान पर जा सकें।
28 नवंबर को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला रखी थी। यह कॉरिडोर पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब को गुरदासपुर स्थित डेरा बाबा नानक स्थित गुरुद्वारे को जोड़ेगा। कॉरिडोर से भारतीय तीर्थयात्रियों को बिना वीजा के पाकिस्तान आने-जाने की अनुमति होगी।
करतारपुर साहिब पाक में रावी नदी के पार स्थित है। डेरा बाबा नानक से इसकी दूरी महज 4 किमी है। इसे 1522 में बनाया गया था। माना जाता है कि जिस तरह करतारपुर साहिब बनाया गया वहां गुरु नानक देव का निधन हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं