मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव जीतते ही अपने वादे मुकर गए राहुल गांधी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

https://ift.tt/2Lgx18t

नेशनल डेस्क: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। छत्तीसगढ़ में उसे प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है, जबकि मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दी। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की तरफ से 10 दिनों में किसानों की कर्जमाफी का वादा इलेक्शन में गेमचेंजर साबित हुआ। हालांकि नतीजों के बाद राहुल का एक औऱ वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कर्जमाफी के वादे से पलटते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल किसानों से किए वादे से मुकर गए हैं।

क्या है वीडियो में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो दो हिस्सों में है, पहले हिस्से में राहुल गांधी एक रैली को एड्रेस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें वो कह रहे हैं कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार आएगी उसके दस दिन के बाद गारंटी से कर्जा माफ हो जाएगा। वहीं दूसरे हिस्से में राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई दे रहे हैं, राहुल इसमें कह रहे हैं कि कर्जमाफी समस्या का हल नहीं है। राहुल कह रहे हैं- 'सलूशन किसानों को सपोर्ट करने का होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का होगा, टेक्नोलॉजी देने का होगा और सलूशन फ्रेंक्ली आसान नहीं है।' ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में राहुल गांधी अपने वादे से मुकर गए हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई?
दरअसल चुनाव नतीजों के बाद राहुल गांधी ने 11 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। लोग इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक हिस्से को देख कर ही राहुल गांधी पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं, जबकि सच्चाई इससे अलग है, दरअसल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था- 'मैंने अपने भाषणों में बोला कि कर्जमाफी एक सपोर्टिंग स्टेप है, कर्चमाफी समाधान नहीं है, समाधान ज्यादा जटिल होगा, समाधान किसानों की मदद करने का होगा, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने का होगा, तकनीक देने का होगा और मैं साफ साफ बोलूं तो समाधान आसान नहीं होगा, लेकिन हम करेंगे। लेकिन उसमें हमें किसानों के साथ काम करना पड़ेगा, देश की जनता के साथ हमें काम करना पड़ेगा' हालांकि इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कर्जमाफी का वादा भी दोहराया था, राहुल ने कहा- हम फिर कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनते ही तत्काल कर्जमाफी की प्रोसेस शुरू हो जाएगी।' यानी राहुल गांधी अभी भी अपने वादे पर अडिग हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
rahul gandhi viral video over farmer loan waiver

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.