पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक भी जगह नहीं मिली जीत, कांग्रेस तीन राज्यों में बना रही सरकार

https://ift.tt/2CcPMqo

नेशनल डेस्क. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद गुरुवार को पहली बार पीएम मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आमना-सामना हुआ। फोटोग्राफर ने इस मौके को अपने कैमरे में कैद करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। मौका संसद पर हमले की 17वीं बरसीं का था, जब सभी नेता संसद भवन परिसर में शहीदों को याद करने के लिए जुटे थे।

दोनों के बीच नहीं हुई कोई बात

- संसद पर हमले की बरसी के मौके पर शहीदों को याद करने के लिए पीएम मोदी, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पूर्व पीएम मनमोबन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत ढेरों नेता जुटे थे।
- संसद भवन परिसर में हमले में मारे गए सभी नौ लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी दौरान पीएम मोदी और राहुल गांधी का पांच राज्यों में चुनाव नतीजें आने के बाद पहली बार आमना-सामना हुआ।
- इस दौरान दोनों कुछ ही दूरी पर खड़े थे लेकिन दोनों के बीच आपस में कोई बातचीत नहीं हुई। हालांकि, पीएम मोदी ने पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह का हालचाल जरूर पूछा।
- बता दें, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने बीजेपी को हिन्दी पट्टी के तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल कर दिया है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No words exchanged as PM and Rahul attend Parliament attack anniversary

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.