स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से एडिलेड में शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम में रोहित शर्मा और हनुमा विहारी को जगह दी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले टेस्ट के लिए टीम का एलान किया है। उसने मिशेल मार्श को ड्राप कर दिया है। उनकी जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को शामिल किया गया है। वहीं, मार्क्स हैरिस भी इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे। मिशेल को बाहर करने का मतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन कम गेंदबाजी विकल्प के साथ भारत के खिलाफ उतरेंगे।
पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम के 12 खिलाड़ी
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया टीम इस प्रकार है
टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), मार्क्स हैरिस, एरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नॉथन लियान, जोश हेजलवुड।
एडिलेड में 15 साल से नहीं जीता भारत
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की सीरीज का पहला टेस्ट छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है। भारत ने इस मैदान पर पहली बार 1948 में टेस्ट खेला था। तब से अब तक उसने यहां 11 टेस्ट खेले हैं, जिनमें सात में उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को यहां एकमात्र जीत दिसंबर 2003 में मिली थी। तब उसने ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया था। उसके बाद से भारत ने यहां तीन टेस्ट खेले, जिसमें दो में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक टेस्ट ड्रॉ रहा।
70 साल पहले विजय हजारे ने दोनों पारियों में शतक लगाए थे
उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए सिड बर्नेस, लिंडसे हैस्सेट के शतक और ब्रैडमैन के दोहरे शतक की बदौलत 674 रन बनाए थे। भारत ने विजय हजारे और दत्तू फडकर के शतक की बदौलत पहली पारी में 381 रन बनाए, लेकिन वह फॉलोऑन बचा नहीं पाया। दूसरी पारी में विजय हजारे ने फिर 145 रन की पारी खेली, लेकिन वे अपनी जीत की हार टाल नहीं पाए।
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया का सक्सेस रेट 70%
एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अब तक 76 टेस्ट खेले हैं। इनमें उसे 40 में जीत मिली, जबकि 17 में हार का सामना करना पड़ा। 19 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे। ऑस्ट्रेलिया पिछले आठ साल से यहां अजेय है। उसे यहां आखिरी बार 2010 में इंग्लैंड ने हराया था। उस टेस्ट में इंग्लैंड पारी और 71 रन से जीता था। यह ऑस्ट्रेलिया की इस मैदान पर दूसरी सबसे बड़ी हार थी। इससे पहले इंग्लैंड ने 1892 में उसे पारी और 230 रन से हराया था। 2010 के बाद से ऑस्ट्रेलिया ने यहां सात टेस्ट खेले। इसमें से उसे छह में जीत हासिल हुई, जबकि एक मैच ड्रॉ र
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ