मध्यप्रदेश में नतीजों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए शिवराज, हार की जिम्मेदारी ली, इस्तीफा देकर कहा- 'अब मैं आजाद हूं'

https://ift.tt/2LceFp5

नेशनल डेस्क/भोपालः मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने प्रदेश में हार स्वीकार करते हुए कहा- 'मैं संख्याबल के आगे सिर झुकाता हूं। अब हम सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे।' करीब दो तीन मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शिवराज सिंह चौहान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने पहुंचे और उन्हें 15 साल सत्ता में रहने के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है, उसे 114 सीटें मिली हैं।

इस्तीफे के बाद क्या बोले शिवराज?
राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद उन्होंने काहा- 'अब मैं आजाद हूं।' राज्यपाल से मिलने के बाद शिवराज ने कहा कि इस्तीफा देकर आया हूं, पराजय की जिम्मेदारी सिर्फ मेरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम किया।


रातभर बीजेपी में चलता रहा बैठकों का दौर
आज सुबह तक बीजेपी में अंदरखाने सरकार बनाने की जोड़तोड़ चलती रही, शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभात झा और राकेश सिंह रातभर मीटिंग करते रहे, लेकिन सुबह तक इसकी कोई संभावना बनती नहीं दिखी, क्योंकि बीजेपी के पास 109 सीटें हैं और उसे सरकार बनाने के लिए 7 विधायकों की जरूरत थी, नतीजों में 4 निर्दलीय जीतें हैं जो कि कांग्रेस के बागी हैं, वहीं बसपा-2 और सपा-1 सीट पर जीती हैं जो कि कांग्रेस को समर्थन का ऐलान कर चुकी है ऐसे में बीजेपी के पास हार कबूल करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mp cm shivraj singh chouhan resignation from his post

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ