घर से टहलने के लिए निकाली थी लड़की, पर अचानक फ्लाईओवर से लगा दी छलांग

https://ift.tt/2LaeIln

कोयंबटूर. तमिलनाडु के कोयंबटूर में घरवालों ने पसंद के लड़के से शादी करने से मना किया तो उसने फ्लाईओवर से छलांग लगा थी। तभी वहां से गुजर रहे दो बाइक सवारों ने उसे तुरंत हॉस्पिटल पहु्ंचाया। लड़की के स्पाइनल कॉर्ड और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि लड़की अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले युवक को पसंद करती थी। पुलिस फिलहाल घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

फैमिली ने शादी से किया इनकार
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोलाक्षी के महालिंगापुरम में रहने वाले मुरुगेन की बेटी नंदिनी अनुसूचित जाति के वेनियार समाज से ताल्लुक रखने वाले युवक मरुधुपांडियन को पसंद करती थी।
- नंदिनी शहर के गर्वंमेंट कॉलेज से एमएड की पढ़ाई कर रही है। लड़की के घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी थे लेकिन इनकी कुंडली न मिलने की वजह से परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया था।
- इस बात से वो बहुत नाराज थी। सोमवार वो टहलने के नाम पर घर से निकली और गांधीनगर के फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार लड़कों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
- लड़की के स्पाइनल कॉर्ड और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस घटना की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
woman jumps off flyover as parents reject wedding plan in Tamil Nadu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ