गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ कमलनाथ ने किया काम, इंदिरा गांधी मानती थीं तीसरा बेटा, नाथ ने भी कहा था- मां
नेशनल डेस्क/नई दिल्ली: कमलनाथ मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भोपाल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद इसका औपचारिक ऐलान किया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सीएम पद के लिए चल रही रेस में बाजी कमलनाथ के हाथ लगी। हालांकि इसका अंदाजा पहले ही लगाया जा रहा था। कमलनाथ ऐसे नेता हैं जिन्होंने गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम किया है। कमलनाथ के गांधी फैमिली से संबधों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कभी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें अपना 'तीसरा बेटा' बताया था।
कमलनाथ के लिए 13 दिसंबर की तारीख अहम
13 दिसंबर की तारीख कमलनाथ की जिदंगी में काफी अहम बन गई है। कल 13 दिसंबर को विधायक दल की बैठक के बाद कमलनाथ करो राज्य के अगले सीएम के तौर पर चुना गया। अपनी स्पीच में कमलनाथ 13 दिसंबर का जिक्र करते हुए भावुक हो गए, उन्होंने कहा- 'यह पद मेरे लिए मील का पत्थर है। 13 दिसंबर को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुझे छिंदवाड़ा की जनता के सुपुर्द किया था। समर्थन करने के लिए मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का शुक्रगुजार हूं। मुझे खुशी है कि मेरे दोस्त के बेटे ने मुझ पर भरोसा किया।'
2017 में किया गया कमलनाथ का ट्वीट आज भी प्रासंगिक
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी कमलनाथ को अपना तीसरा बेटा मानती थीं, और खुद कमलनाथ भी उन्हें मां का दर्जा देते थे, इसकी तस्दीक उनका 2017 का एक ट्वीट भी करता है। इसमें उन्होंने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें मां कहा था।
कुछ ऐसे भावुक क्षण जिन्हें अपनी यादों से भुला पाना मुश्किल है ...
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) October 31, 2017
पुण्यतिथि पर शत शत नमन इंदिरा माँ..#IndiraGandhi @INCIndia @OfficeOfRG pic.twitter.com/4YmlQlZpgV
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं