काम की खबर : इस देश में अब नहीं चलेंगे ये भारतीय नोट, 2000 रुपए के साथ इन छोटे नोट को भी किया बैन; यहां जाने के लिए पासपोर्ट या वीजा भी नहीं लगता

https://ift.tt/2PBzvPh

न्यूज डेस्क। नेपाल सरकार ने 2000, 500 और 200 रुपए के भारतीय नोटों को अवैध घोषित कर दिया है। यानी अब नेपाल में आप इन नोट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेपाल के सूचना मंत्री गोकुल बाकोस्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नेपाल साल 2020 को 'विजिट नेपाल ईयर' के तौर पर मनाने की तैयारी कर रहा है। इसी वजह से वहां नए भारतीय नोटों पर रोक लगाई गई है।

इन लोगों पर होगा असर

> नेपाल सरकार के इस फैसले से वहां जाने वाले लाखों भारतीय पर्यटकों और भारत में काम करने वाले नेपाली नागरिकों पर असर पड़ेगा।
> साल 2020 में करीब 20 लाख पर्यटकों के नेपाल पहुंचने का अनुमान है। इनमें ज्यादातर भारतीय शामिल होंगे।
> नंवबर 2016 में नोटबंदी के बाद जब भारत सरकार ने नए नोट जारी किए थे उस वक्त नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों से नए भारतीय नोटों के बारे में स्थिति साफ नहीं की थी।
> भारतीय मुद्रा नेपाल में आसानी से चलती थी। नेपाल के कई बैंकों में सैकड़ों करोड़ पुराने नोट फंसे हुए थे, जो वापस नहीं हो पाए थे।

> हालांकि, यहां पर 200 रुपए से छोटे नोट जैसे 100 रुपए, 50 रुपए, 20 रुपए, 10 रुपए चलते रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nepal Bans Use Of India Rs. 2000, Rs. 500 And Rs. 200

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.