राहुल ने कहा- चाहे जितना छुप लें, जिस दिन जांच हुई मोदीजी बच नहीं पाएंगे

https://ift.tt/2UEx02t

नई दिल्ली.राफेल विमान सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस जांच के लिए संसदीय समीति गठित करने की मांग पर अड़ी है। शुक्रवार कोराहुल गांधी ने कहा- ''हमारे सवाल हैं एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट क्यों छीनकर अनिल अंबानी को दिया गया? हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार क्यों लिया? आपने फ्रांस की सरकार को कहा कि आप हवाई जहाज फ्रांस में बनाइए। मोदीजी कितना भी छुप लें हम साबित कर देंगे कि चौकीदार चोर है।''

राहुल ने कहा, ''काफी समय से राफेल हवाई जहाज की डील में भ्रष्टाचार की बात चल रही थी। सालों से ये बातचीत चल रही थी। हमारा सवाल है ये जहाज 1600 करोड़ में क्यों खरीदा गया। एचएएल से कॉन्ट्रैक्ट क्यों छीनकर अनिल अंबानी को दिया गया। हिंदुस्तान के युवाओं से रोजगार क्यों लिया। आपने फ्रांस की सरकार को कहा कि आप हवाई जहाज फ्रांस में बनाइए। मोदीजी के फ्रांस से लौटने के बाद रक्षा मंत्री ने साफ बोला कि मुझे कुछ नहीं मालूम। फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद कहते हैं कि सीधे मोदी ने 36 विमानों का ऑर्डर दिया।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul Gandhi press conference on Rafale Deal Verdicts

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.