350 रुपए में बेस्ट क्वालिटी वाली फुल साइज जैकेट, 100 रुपए ज्यादा खर्च करने पर क्वालिटी प्रीमियम हो जाएगी; ऐसा है इंडिया का सस्ता और थोक कीमत वाला वूलन मार्केट

https://ift.tt/2rzzTEc

न्यूज डेस्क। देशभर में सर्दी की शुरू हो चुकी है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए स्वेटर और जैकेट जरूरी हो गए हैं। अच्छी क्वालिटी की जैकेट मार्केट में 1000 रुपए से ऊपर की आती है। वहीं, ब्रांडेड जैकेट के लिए तो 2 से 3 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ जाते हैं। ऐसे में यदि आपका बजट कम है तब आप दिल्ली से सस्ते और अच्छी जैकेट खरीद सकते हैं।

दिल्ली के कई एरिया में होलसेल वूलन मार्केट है। इन्ही में से एक है जाफराबाद की मार्केट। यहां पर होलसेल वूलन वाली कई शॉप हैं। हमने यहां मौजूद स्टार फैशन जैकेट के ओनर मोहसिन साहिल से बात की। उन्होंने बताया कि यहां पर सस्ती जैकेट इस वजह से मिलती हैं क्योंकि ज्यादातर शॉपकीपर इन्हें मैन्युफैक्चर प्लांट लगाकर बना रहे हैं। उनके यहां पर फुल साइड जैकेट की कीमत 350 रुपए से शुरू है। वहीं, 1500 रुपए में बेस्ट क्वालिटी वाली जैकेट मिल जाती है। वहीं, इन जैकेट का लुक ब्रांडेड जैसा होता है।

> मैन्युफैक्चर का बड़ा फायदा है कि कस्टमर की डिमांड के हिसाब से भी जैकेट तैयार हो जाती है।
> यदि किसी को एक जैसी कई जैकेट चाहिए तब इस डिमांड को आसानी से पूरी कर दिया जाता है।
> यदि जैकेट की फिटिंग सही नहीं है तब कस्टमर उसकी फिटिंग भी करा सकता है।

इस प्राइस में मिल जाती हैं जैकेट

> यहां पर जैकेट की रेंज 350 रुपए से शुरू है। इसमें फुल साइज वाली रेगजीन जैकेट मिल जाती है।
> 450 रुपए में पैराशूट कपड़े वाली डबल कलर जैकेट मिल जाती है।
> 550 रुपए में प्रीमियम क्वालिटी वाली रेगजीन जैकेट खरीद सकते हैं।
> 650 रुपए वाली जैकेट की रेगजीन क्वालिटी ज्यादा बेहतर हो जाती है।
> 1000 रुपए और उससे ऊपर वाली रेंज में लेदर क्वालिटी वाली जैकेट मिल जाती है।

ये सभी जैकेट की होलसेल प्राइस है। यानी आपको कम से कम 3 पीस लेने होते हैं। यदि आप सिंगल पीस खरीदते हैं तब आपको 100 रुपए ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jacket Wholesale And Retail Cheapest Market In India

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.