शादी के बंधन में बंधी स्टार शटलर सायना नेहवाल, तस्वीर सामने आते ही मिली बधाइयां
नेशनल डेस्क: भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप 14 दिसंबर को एक सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि साइना और कश्यप की शादी की तारीफ 16 दिसंबर थी लेकिन दो दिन पहले ही दोनों ने शादी कर सबको चौंका दिया। शादी की तस्वीर सामने आते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने भी दोनों को ट्वीट कर बधाई थी, लेकिन इस दौरान उनसे ऐसी गलती हो गई कि उन्हें ट्वीट डिलीट करना पड़ा।
क्या गलती की थी सचिन ने ?
दरअसल, सचिन ने साइना और पी कश्यप को बधाई देते हुए पहले एक ट्वीट किया, जिसमें कोई तस्वीर नहीं थी। फिर उन्होंने तस्वीर के साथ एक और ट्वीट किया। इसी ट्वीट में सचिन से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने साइना नेहवाल के साथ पारुपल्ली कश्यप की जगह किदांबी श्रीकांत की तस्वीर साझा करते हुए शादी की बधाई दी। हालांकि गलती का अहसास होते ही उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।
Heartiest congratulations to @NSaina & @parupallik on their wedding. Have a happy married life! Wish you all the very best. May God bless you with the best partnership of your life. pic.twitter.com/HLxvLOImUL
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) December 14, 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं