यूपी का मामला : आग ने जला दी लाखों की नकदी और शादी का पूरा सामान, एक महिला भी हो गई घायल; अगर लड़की के पिता ने किया होता ये एक काम तो सारे नुकसान की हो जाती भरपाई
न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला में एक घर में आग लगने से शादी का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इसमें लाखों रुपए की नकदी के साथ दुल्हन का जोड़ा और शादी का दूसरा सामान शामिल था। साथ ही, इसमें एक युवती भी घायल हो गई। फैमिली मेंबर्स ने बताया कि चूल्हे पर खाना बनाते वक्त अचानक से आग लग गई। फायर ब्रिगेड जब तक घटान स्थल पर पहुंची तब तक सबकुछ बर्बाद हो चुका था। यदि लड़की के पिता ने शादी का इंश्योरेंस लिया होता तब उनके नुकसान की पूरी भरपाई हो जाती।
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के डिविजनल मैनेजर (मध्य प्रदेश) अखिलेश बजाज से बताया कि लोगों को मैरिज इंश्योरेंस के बारे में पता नहीं होता। जबकि छोटा सा अमाउंट खर्च करके शादी को पूरी तरह सेफ बना सकते हैं। उन्होंने इंश्योरेंस के खर्चे और इसके फायदे दोनों के बारे में बताया।
कोई भी व्यकित शादी का बीमा करा सकता है। इसमें शादी में इस्तेमाल होने वाली ज्वेलरी, खाना, ट्रैवल से लेकर लोगों का बीमा तक शामिल होता है। इंश्योरेंस में शादी का वेन्यू और फंक्शन सभी शामिल होते हैं। यदि शादी में किसी वजह से नुकसान होता है तो बीमा कंपनी की तरफ से सारे पैसे मिल जाते हैं।
इन चीजों का करा सकते हैं इंश्योरेंस
> शादी के इंश्योरेंस के रेगुलर और कस्टमाइज्ड दो तरह के प्लान होते हैं। इसमें अलग-अलग चीजों का इंश्योरेंस ऑफर किया जाता है।
> जैसे बारात निकलने के साथ ही इंश्योरेंस शुरू हो सकता है, यदि आपने बारात का इंश्योरेंस किया है।
> बारातियों का इंश्योरेंस भी करा सकते हैं। यानी किसी स्थिति में बारातियों को नुकसान पहुंचता है तब उनके इलाज का पैसा मिलेगा।
> शादी में खाने की हर प्लेट, ज्वैलरी, म्यूजिक, कार्ड, मंडप जैसी हर चीज का बीमा कराया जा सकता है।
> इंश्योंरेस करवाने का एक फायदा यह भी होता है कि नीचे लिखे कारणों के चलते शादी टूट जाए तो कंपनी उस इवेंट से जुड़े सारे खर्चों की भरपाई करती है।
किस कंडीशन में मिलेगा पैसा
> यदि बारिश, आग या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से शादी में नुकसान होता है, तब होने वाले नुकसान का पैसा मिलेगा।
> यदि लड़के या लड़कीवालों की फैमिली में कोई हादसा होता है और शादी की तारीख आगे बढ़ जाती है तब उसका पैसा मिलेगा। इसके अलावा भी कई कंडीशन ऐसी होती है जिनमें इंश्योरेंस का पैसा मिलता है।
> कंपनी होने वाले नुकसान का जायजा करने के बाद ही पैसा देती है। 100% तक भी पैसा वापस मिलने की संभावना रहती है।
किस कंडीशन में पैसा नहीं मिलेगा
> यदि ट्रैफिक की वजह से बारात टाइम पर नहीं पहुंचती है, तब आपको पैसा नहीं मिलेगा।
> इसी तरह यदि किसी दूर के रिश्तेदार की वजह से शादी की डेट पोस्टपोंड की जाती है, तब भी पैसा नहीं मिलेगा। इसके अलावा भी कई ऐसी कंडीशंस होती हैं, जिनमें इंश्योरेंस नहीं दिया जाता। इसके लिए आप इंश्योरेंस लेने से पहले, संबंधित कंपनी से पूरी टर्म्स एंड कंडीशंस को अच्छे से जान लें।
कौन-कौन ले सकता है इंश्योरेंस
> शादी का इंश्योरेंस लेने की कोई कंडीशन नहीं है। यानी आपकी शादी का बजट 1 लाख रुपया भी है तब भी उसका इंश्योरेंस लिया जा सकता है।
> यदि आपकी शादी का बजट 10 लाख रुपए है तब उसके इंश्योरेंस का मिनिमम खर्च 7000 रुपए के करीब होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं