देश में जब पहली बार बनी थी गैर कांग्रेसी जनता दल की सरकार और मुश्किल में थे संजय गांधी, तो संकटमोचक बनकर उभरे से कमलनाथ

https://ift.tt/2UPjJnQ

नेशनल डेस्क. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर कमलनाथ के नाम का ऐलान हो चुका है। कमलनाथ कांग्रेस के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जो गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों के साथ काम कर चुके हैं। संजय गांधी से दोस्ती निभाने के कई किस्से आज भी याद किए जाते हैं। उन्हीं में से एक किस्सा तिहाड़ जेल जाने का है। जब संजय को एक केस में तिहाड़ जेल जाना पड़ा था तो उनका साथ देने के लिए कमलनाथ भी जेल पहुंच गए थे। उन्होंने जानबूझकर भरे कोर्टरूम में जज के ऊपर कागज के गोले फेंके थे, जिसकी सजा के तौर पर उन्हें 7 दिन की जेल हो गई थी।

संजय के जाना पड़ा था जेल
- मामला 1977 का है, जब पहली बार देश में गैर कांग्रेसी जनता दल की सरकार बनी थी और 1979 में संजय गांधी को तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। उन्हें क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी के एक मामले में दो महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। तब इंदिरा गांधी संजय की जेल में सुरक्षा को लेकर बहुत परेशान थीं। इस मुश्किल वक्त में कमलनाथ कांग्रेस के लिए संकटमोचक बनकर उभरे थे। उन्होंने बहुत ही नाटकीय तरीके से तिहाड़ जेल में एंट्री ली थी।

जज पर फेंका था कागज का गोला
- हर वक्त संजय गांधी के साथ रहने वाले कमलनाथ ने इसे लेकर वकील से सलाह ली और अगले ही दिन जब जज संजय का केस सुन रहे थे, तब कमलनाथ ने कोर्टरूम में ही जज पर कागज के गोले बनाकर फेंक दिए थे। जज ने कमलनाथ पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया था। पर कमलनाथ ने जुर्माना भरने से भी इनकार कर दिया था। उन्होंने भरे कोर्टरूम में जज से कहा कि ये जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। इसके बाद गुस्से में आकर जज ने कमलनाथ को तिहाड़ जेल भेज दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Interesting incident about Kamal Nath to be new MP CM

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.