गरीबी के चलते अपनी बेटी को बेचने पर मजबूर हो गई महिला, दो बहनों के साथ 1 लाख रुपए में कर लिया था सौदा
विजयवाड़ा. आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक महिला ने अपनी 13 दिन की बेटी का सौदा कर दिया। उसने बेटी को 1 लाख 10 हजार रुपए में दो बहनों को बेच दिया था। पुलिस के मामले की खबर आंगनबाड़ी की एक वर्कर से मिली थी। जांच में सामने आया है कि महिला की पहले से दो बेटियां है। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वो तीसरे बच्चे का पालन पोषण करने में सक्षम नहीं है। लिहाजा, उसने अपनी बेटी को बेच दिया।
बच्ची को बेचने का मामला
- सेकंड टाउन सर्किल इंस्पेक्टर मुरली कृष्ण ने बताया कि 22 साल की नल्लापोतुला साईं लक्ष्मी ने अपनी बेटी दो बहनों गुदुरा ललिथा और एम ज्योति को बेच दिया था।
- पुलिस ने बनाया कि बच्ची को बेचने की डील तभी हो गई थी जब लक्ष्मी प्रेग्नेंट हुई थी। ललिथा और ज्योति ने बेटी के लिए 50-50 हजार रुपए और लक्ष्मी के लिए 10 हजार रुपए जमा कर दिए थे।
- पुलिस ने बताया कि ललिथा इस बच्ची को अपनी बहन के लिए खरीद रही थी, जिसके शादी के 17 साल बाद भी कोई औलाद नहीं है।
- पुलिस ने बताया कि बच्ची को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। साथ ही, बच्ची की मां और खरीदने वाली दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ, जब आंगनवाड़ी वर्कर दुर्गा भवानी ने इसकी खबर एकीकृत बाल विकास सेवा और पुलिस को दी। दुर्गा ने लक्ष्मी को अपनी बेटी को दूध पिलाते देखा था पर कुछ ही दिनों बाद अचानक बच्ची गायब हो गई। फिर उसकी कोई खबर नहीं मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं