पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए, सर्च ऑपरेशन जारी

https://ift.tt/2CfncVm

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को आतंकियों के सिरनू गांव में छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के तहत इलाके की घेराबंदी शुरू की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद को घिरता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी मार गिराए। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many terrorists Killed in Encounter in Jammu and Kashmir

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.