दुकान पर ज्वैलरी लेने पहुंचे लोगों का वीडियो वायरल, ये है वजह
इंटरनेशलन डेस्क। इन दिनों चीन में एक खास तरह का प्रैंक छाया हुआ है। इस प्रैंक के तहत लोग चोरी करने की नाकाम कोशिश करते हैं। महिलाएं ज्वैलरी शॉप जाती हैं में, जिसे कांउटर पर खड़ी वर्कर नेकलेस दिखाती है। लड़की उसे पहनती है और दुकान के गेट की तरफ भागती है। शॉप असिस्टेंट को लगता है कि वो नेकलेस चुराकर भाग रही है। लेकिन जैसे ही शॉप असिस्टेंट काउंटर कूदकर लड़की की तरफ भागती है, लड़की रुक जाती है। क्योंकि वह तो खुद को शीशे में देखने के लिए भागी थी! इसे Jewellery Stealing Prank कहा जा रहा है। कई लोग इस तरह के प्रैंक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस हो रहे हैं।
इससे पहले वायरल हुआ था जूते को पहनकर भागने का वीडियो
कुछ वक्त पहले मलेशिया के एक शख्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रैंक विडियो शेयर किया था, जिससे लोग बहुत कुछ सीख गए हैं। इसमें वो जूतों के एक शोरूम में जाता है। जहां शॉप असिस्टेंट उसे जूते दिखाता है। वह उन महंगे जूतों को पहनता है। और… दौड़ लगा देता है शोरूम के दरवाजे की तरफ। असिस्टेंट भी उसके पीछे भागता है। लेकिन वो बंदा फिर वापिस पहले वाली जगह की तरफ भागता है। मतलब… वो जूते को जांच रहा था। लेकिन उस शॉप असिस्टेंट की तो जैसे जान निकल जाती है। यह प्रैंक Shoe Stealing Prank नाम से मशहूर हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं