मध्यप्रदेश में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के बाद भी महज 7 सीटों से पिछड़ गई बीजेपी
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी कांटे की टक्कर देते हुए 7 सीटों से पिछड़ गई। बीजेपी को 109 से ही संतोष करना पड़ा और इस वजह से शिवराज सिंह चौहान भी चौथी बार सीएम बनने से चूक गए। पर सबसे दिलचस्प बात ये है कि अगर बीजेपी को 4337 वोट और मिल जाते तो ये 7 सीटें भी बीजेपी के खाते में आ जातीं और 116 का बहुमत का आंकड़ा पार हो जाता।
10 सीटों पर रहा जीत का कम अंतर
- चुनाव आयोग के आंकड़ों पर ध्यान दें मध्यप्रदेश में 10 सीटें ऐसी थी जहां जीत का अंतर बहुत कम था। इसमें से 7 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली। बीजेपी के हिस्से में सिर्फ 3 सीट ही आई।
- बीजेपी को जिन 7 सीटों पर नुकसान हुआ, वहां हार का अंतर 1000 वोटों से भी कम है। वहीं, सब सीटों के वोटों के अंतर को जोड़ा जाए तो बीजेपी सिर्फ 4337 वोट से ही पीछे रह गई।
- पार्टी को बहुमत के लिए 7 ही और सीट चाहिए थी। ऐसे में इन सीटों ने इस चुनाव भी बहुत ही निर्णायक भूमिका निभाई और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार सीएम बनने से चूक गए।
सीट वोट मार्जिन जीत
ग्वालियर दक्षिण 121 कांग्रेस
सुवासरा 350 कांग्रेस
जबलपुर उत्तर 578 कांग्रेस
राजनगर 732 कांग्रेस
दमोह 798 कांग्रेस
ब्यावरा 826 कांग्रेस
राजपुर 932 कांग्रेस
बीना 632 बीजेपी
जावरा 511 बीजेपी
कोलारस 720 बीजेपी
-इन सातों सीट में हार-जीत में सबसे कम अंतर ग्वालियर दक्षिण सीट पर रहा जहां कांग्रेस के उम्मीदवार प्रवीण पाठक ने बीजेपी के नारायण सिंह कुशवाह को सिर्फ 121 वोटों से हराया।
- इसके बाद सुवासरा सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह को बीजेपी उम्मीदवार से सिर्फ 350 वोटों के अंतर पर ही जीत मिली। कुल मिलाकर 4337 वोटों ने पूरा सियासी खेल बिगाड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं