फैक्ट्री से काम करके लौट रही थीं महिलाएं, तभी तेज रफ्तार गाड़ी टक्कर मारते हुए निकल गई, 1 महिला की मौत
नई दिल्ली. दिल्ली में एक डॉक्टर की गाड़ी से टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य महिलाएं जख्मी हुई हैं। महिलाओं को टक्कर मारने के बाद डॉक्टर ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने पीछा कर घटना से 20 मीटर दूसरे उसे पकड़ लिया। हादसा रानी झांसी रोड फ्लाईओवर के पास मंगलवार को हुआ। मृतक की पहचान शन्नो देवी के तौर पर हुई है।
महिलाओं को मारी टक्कर
- पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिलाओं को बारा हिन्दू राव हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां शन्नो देवी को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, जख्मी महिलाओं को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
- जांच में पता चला कि हादसा फ्लाई ओर से महज 20 मीटर की दूरी पर हुआ, जहब तीनों महिलाएं सदर बाजार में एक फैक्ट्री से काम करके अपने घर लौट रही थीं।
- आरोपी की पहचान 47 साल के अंबुज गर्ग के तौर पर की गई है, जो सर गंगाराम हॉस्पिटल में काम करता है। आरोपी ने हादसे के बाद गाड़ी भगाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने कुछ ही मीटर की दूरी पर उसे पकड़ लिया।
आरोपी डॉक्टर अरेस्ट
- जख्मी महिलाओं में से एक गीता ने कहा कि डॉक्टर अंबुज बहुत ही खराब तरीके से गाड़ी चला रहे थे। पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया है।
- पुलिस का कहना है कि इन्वेस्टिगेशन में डॉक्टर की बॉडी से एल्कोहल के कोई सबूत नहीं मिले हैं। वहीं, घटना वाले इलाके में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं इंस्टाल था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं