इंडियन रेलवे ने किया बड़ा एलान... आप इस शहर में जा रहे हैं तब नहीं देना होगा टिकट पर एक्स्ट्रा चार्ज, स्लीपर से AC तक सबकुछ रहेगा फ्री

https://ift.tt/2Gj7Tit

न्यूज डेस्क। 2019 में होने वाले प्रयागराज अर्धकुंभ के लिए इंडियन रेलवे शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के चलते अर्धकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को अब ट्रेन टिकट पर लगने वाला मेला शुल्क नहीं देना है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है। वहीं, कई अखबारों में भी रेलवे इसका विज्ञापन दे रही है। बता दें कि अर्धकुंभ का आयोजन 15 जनवरी, 2019 से 4 मार्च, 2019 तक होगा।

इतने रुपए का देना होता था मेला शुल्क

> द्वितीय श्रेणी (साधारण/मेल/एक्सप्रेस) : 5 रुपए टिकट मेला शुल्क
> स्लीपर (साधारण/मेल/एक्सप्रेस) : 10 रुपए टिकटमेला शुल्क
> AC चेयर कार व AC तृतीय श्रेणी : 20 रुपए टिकटमेला शुल्क
> प्रथम श्रेणी (साधारण/मेल/एक्सप्रेस) AC द्वितीय श्रेणी : 30 रुपए टिकटमेला शुल्क
> AC प्रथम श्रेणी : 40 रुपए टिकटमेला शुल्क

रेलमंत्री ने किया ये ट्वीट

"श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने रेलवे द्वारा वसूले जा रहे मेला अधिशुल्क को समाप्त करने का निर्णय लिया है, जिससे कुम्भ और ऐसे सभी मेलों में लगाए जा रहे अधिशुल्क से यात्रियों को राहत मिलेगी।"


800 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

अर्धकुंभ मेले के दौरान मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए इलाहाबाद जिले के विभिन्न स्टेशनों से करीब 800 स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। यह ट्रेनें NCR की ओर से चलाई जाने वाली नियमित ट्रेनों से अलग होंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indian Railways Offers Fair Free Train Tickets

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.