कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संबित पात्रा को लेकर कहा ट्वीट, लिखा- आप अपना वादा भूल गए

https://ift.tt/2BeEaBA

नेशनल डेस्क, मध्य प्रदेश. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं समेत प्रवक्ताओं में भी एक जोश दिखाई दे रहा है। अभी मध्य प्रदेश और राजस्थान में सीएम पद का नाम तय होना बाकी है, इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को एक वादा याद दिलाया। उन्होंने संबित पात्रा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।

प्रियंका चतुर्वेदी का ट्वीट : कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा कि "संबित जी को जन्म दिन की बधाई । संबित जी याद है आपने मेरे जन्मदिन पर मुझे विश करते हुए वादा किया था कि अगर आने वाले राज्य चुनावों में कांग्रेस की जीत होती है तो सबसे पहले बधाई आप देंगे? इसमें भी वादा खिलाफी?कोई नहीं! 2019 भी दूर नहीं।

1109 लोगों ने किया री-ट्वीट : 13 दिसंबर को प्रियंका चतुर्वेदी के ट्वीट के बाद कुछ ही देर में एक हजार से ज्यादा लोगों ने ट्वीट किया। बता दें संबित पात्रा का जन्म 13 दिसंबर, 1974 को हुआ था। संबित पात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय समिति में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2010 से अब तक भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Priyanka Chaturvedi tweet about sambit patra

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.