साइना नेहवाल ने कहा था, 16 दिसंबर को करूंगी शादी, लेकिन तय तारीख से दो दिन पहले ही आ गई शादी की खबर

https://ift.tt/2ExY7ao

नेशनल डेस्क. देश की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से शादी कर ली। साइना ने ट्विटर पर शादी की तस्वीर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तारीख 16 दिसंबर को तय की गई थी। खुद साइना ने एक इंटरव्यू में इस तारीख का जिक्र किया था, लेकिन दो दिन पहले ही शादी की खबर आ गई। ऐसे में बताते हैं कि अक्टूबर में दिए इंटरव्यू में साइना ने क्या कहा था।

"सिर्फ 16 दिसंबर की ही तारीख बची है" : साइना नेहवाल ने एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए कहा था कि 'अब शादी के बंधन में बंधने का सही वक्त आ गया। 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग की शुरुआत हो जाएगी और उसके बाद टोक्यो ओलिंपिक के क्वालीफायर्स होंगे, इसलिए हमारे पास 16 दिसंबर की ही तारीख बची थी।'

'पहले कभी भी शादी के बारे में नहीं सोचा था':साइना ने कहा था कि 'कश्यप के साथ 2007 से रिलेशनशिप में हूं। हमने उसके बाद एकसाथ कई बड़े दौरे किए। टूर्नामेंट साथ खेले, एकसाथ ट्रेनिंग ली। हमने इससे पहले कभी भी शादी के बारे में नहीं सोचा था। हमारे लिए करियर महत्वपूर्ण था।'

'अभी शादी से बचना चाह रही थी : उन्होंने आगे कहा, 'मैं कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों से पहले शादी से बचना चाह रही थी, लेकिन अब हम इसके लिए तैयार हैं। कश्यप ट्रेनिंग में मेरी मदद करते हैं। वे एक सक्रिय खिलाड़ी हैं, लेकिन अब कोचिंग पर ध्यान लगा रहे हैं। इससे मुझे मदद मिलेगी।'

शादी को लेकर परिवार की क्या सोच है : इस सवाल पर उन्होंने कहा था कि 'मैंने परिवार के किसी सदस्य को अचानक शादी की बात नहीं बताई। वे पहले से ही सब जानते थे। कश्यप को भी कभी इसके लिए बोलने की जरूरत नहीं पड़ी। परिवार के लोग हमारे साथ यात्रा करते हैं, इसलिए वे जानते हैं कि मैं किसके साथ आराम से रह सकती हूं।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When Saina accepted relationship with Kashyap

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.