साइना नेहवाल ने की शादी, ट्विटर पर लिखा- बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ, जानिए कौन बना दूल्हा
नेशनल डेस्क, नई दिल्ली. भारतीय शटलर साइना नेहवाल शुक्रवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से विवाह बंधन में बंधी। साइना ने शुक्रवार को इस शादी की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा- बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ। जस्ट मैरिड। बता दें कि 10 साल से साइना और कश्यप रिलेशनशिप में हैं। पहले कहा जा रहा था कि दोनों शटलर 16 दिसंबर को शादी कर सकते हैं लेकिन दो दिन पहले ही शादी की खबर आ गई।
पारुपल्ली को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है : बैडमिंटन खिलाड़ी कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं। साल 2104 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में पी.कश्यप ने बैडमिंटन मेंस सिंगल्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने इस मैच में सिंगापुर के डी वोंग को हराया था।
- पी. कश्यप हैदराबाद के रहने वाले हैं। ग्लासगो कॉमनवेल्थ के अलावा उन्होंने नई दिल्ली कॉमनवेल्थ के दौरान मिक्ड टीम में रजत और मेन्स सिंगल्स में कांस्य पदक जीता था। कश्यप को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता रहा है।
10 साल से रिलेशनशिप में हैं :कश्यप के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए साइना ने बताया था कि वो और पारुपल्ली कश्यप एक दूसरे को 10 साल से जानते हैं। हम दोनों एक-दूसरे से बातचीत के दौरान सहज महसूस करते हैं।उन्होंने कहा था कि 2007-08 में हमने बड़े टूर पर एक साथ सफर करना शुरू किया। हमने साथ में कई टूर्नामेंट खेले, एक साथ कई ट्रेनिंग की और फिर एक दूसरे के मैचेज को ज्यादा अहमियत देने लगे।
- साइना ने कहा कि आज की लाइफ में जितना कॉम्पिटीशन है ऐसे में एक ही फील्ड के दो लोगों करीब आना काफी मुश्किल है लेकिन हम बड़ी आसानी से एक दूसरे के करीब आ गए।बता दें कि कुछ दिन पहले पारुपल्ली ने शादी से पहले होने वाली रस्मों की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं