जानना जरुरी है
News
साइना नेहवाल ने पारुल्ली कश्यप से शादी की, ट्विटर पर पोस्ट की फोटो
नई दिल्ली. भारतीय शटलर साइना नेहवाल शुक्रवार को पारुपल्ली कश्यप से विवाह बंधन में बंधी। साइना ने शुक्रवार को इस शादी की तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट कीं। उन्होंने लिखा- बेस्ट मैच ऑफ माई लाइफ। जस्ट मैरिड।
पारुपल्ली कश्यप भी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। साइना और कश्यप 10 साल से रिलेशनशिप में हैं।
इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था का साइना और कश्यप 16 दिसंबर को शादी कर सकते हैं और इसमें कम ही लोगों को बुलाया जाएगा।
कुछ दिन पहले पारुपल्ली ने शादी से पहले होने वाली रस्मों की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं।
32 वर्षीय कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं।
20 खिताब अपने नाम कर चुकीं वर्ल्ड नंबर 10 साइना ने ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक जीता था।
कोई टिप्पणी नहीं