साइना नेहवाल ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और साथी खिलाड़ी से की शादी, बेहद सादगी से शेयर की शादी की PHOTOS
हैदराबाद. स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और साथी खिलाड़ी पी कश्यप से आज (14 दिसंबर) शादी के बंधन में बंध गईं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी शादी के बाद की फोटो भी शेयर की है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अपने रिश्ते को लेकर ऐलान किया था। इसके बाद से ही इनके फैन्स को शादी का इंतजार था।
- साइना और परुपल्ली कश्यप ने एक छोटे से पारिवारिक कार्यक्रम के बीच शादी की, जिसकी तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है लेकिन इस फोटो में सिर्फ वो दोनों ही नजर आ रहे हैं।
- इस फोटो में ये जोड़ा बेहद सादगी से नजर आ रहा है। इसके शेयर करते हुए साइना ने लिखा कि 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।'
- साइना कुछ दिनों पहले दिए एक इंटरव्यू में शादी का जिक्र करते हुए कहा भी था वो 16 दिसंबर तक का ही दिन है, जब वो दोनों शादी कर सकते हैं।
- उन्होंने कहा था कि 20 दिसंबर से मैं प्रीमियर बैडमिंटन लीग में व्यस्त हो जाउंगी और इसके बाद टोक्यो गेम्स के लिए क्वालीफायर्स शुरू हो जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं