छग के नए मुख्यमंत्री की आज होगी घोषणा; दिल्ली जाने से पहले बघेल का ट्वीट- हंसता हुआ जा रहा हूं, हंसते हुए आऊंगा

https://ift.tt/2Lkc4JM

रायपुर.छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम को लेकर दिल्ली में चल रही माथापच्ची का असर रायपुर में शुक्रवार शाम होनीवालीविधायक दल की बैठक पर पड़ा। दरअसल, दिल्ली में ही लंबे समय तक चली बैठक के कारण यहां पहुंचने में होने वाली देरी के कारण बैठक रद्द कर दीगई। दिल्ली में राहुल गांधी के बंगले से शाम कोबाहर निकले पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुनखड़गे ने कहा कि राहुल ने सभी से बात की है, फैसला उन्हें ही करना है।प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएलपुनिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम का फैसला रायपुर में 15 दिसंबर को राजीव भवन में होने वाली विधायक दल की बैठक में होगा।

दिल्ली जाने के पहलेशुक्रवारसुबह पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने अपना हंसता हुआ फोटो डालकर ट्वीट किया।इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं, उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा। आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा। आलाकमान ने मुझे बहुमत लाने की जिम्मेदारी थी, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।

raipur

इसी तरह से महंत ने भी कहा कि किसी के बीच कोई टकराव नहीं है। पूरी एकजुटता के साथ जा रहे हैं। हाईकमान अगला सीएम तय करेगा। इधर, दिल्ली मेंमुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए प्रदेश के चारों दावेदारों से हाईकमान मंथन कर रहा था। दिन भर चली बैठक के बाद देर शाम सभी नेता बैठक से बाहर निकले। पहले तय किया गया था कि दिल्ली की बैठक खत्म कर नेता सीधे रायपुर आएंगे और विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सीएम के नाम का ऐलान किया जाना था। लेकिन वहां हुई देरी के कारण रायपुर मैसेज भिजवाया गया कि दिल्ली से नेता तय समय पर रायपुर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए बैठक रद्द कर दी जाए।

राहुल ने जानीसभी की राय :सीएम पद के दावेदार भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और डॉ. चरणदास महंतदिल्ली पहुंचे हैं।चौथे दावेदार ताम्रध्वज साहू पहले से ही दिल्ली में डेरा जमाए हैं। शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले सीएम पद के दावेदारों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की। फिर पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया सेचर्चा की।

आदिवासी समाज ने डिप्टी सीएम या 5 मंत्री मांगे
सीएम पद को लेकर चल रही उठा-पटक के बीच प्रदेश गोंडवाना गोंड महासभा के महामंत्री सोहन पोटाई ने राहुल गांधी से आदिवासियों की 6 मांगें पूरी करने कहा है। उन्होंने जहां प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं तो मंत्रिमंडल में पांच आदिवासियों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि बस्तर के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है, इसलिए प्रतिनिधित्व दे। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री आदिवासी समाज से बनाते हुए राज्य में जल्दी ही पेसा कानून भी लागू करें। पोटाई ने कहा कि आदिवासी अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति और आरक्षण दिया जाना चाहिए।

दिल्ली भी पहुंचे विधायक
इस कवायद के बीच अपना मंत्री पद फिक्स करने कुछ विधायक शिव डहरिया,जयसिंह अग्रवाल,विकास उपाध्याय, देवेंद्र यादव में दिल्ली पहुंच गए। वहीं दूसरे विधायक बैठक के लिए एक-एक कर रायपुर पहुंचने लगे थे। लगभग एक दर्जन से ज्यादा विधायक रायपुर पहुंच गए थे। लेकिन तभी शाम पांच बजे तक खबर आ गई कि बैठक नहीं होगी। इसके बाद सभी विधायकों को इसकी सूचना दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली जाने से पहले एयरपोर्ट पर सीएम के दावेदार तीनों नेता कुछ यू अंदाज में नजर आए।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.