कांग्रेस की ‘अटैक फैक्ट्री’ में बन रहे भाजपा के खिलाफ ‘हथियार’, फैक्ट चैकिंग में जुटी टीम

https://ift.tt/2PAO99m

मुकेश कौशिक (नई दिल्ली).लुटियंस दिल्ली के एक शांत बंगले में एक फैक्ट्री चल रही है। वहां किसी चिमनी से धुआं नहीं उठता, मशीनों की गड़गड़ाहट भी नहीं होती, लेकिन यहां जो 'हथियार' बनते हैं, उनकी आवाज पूरे देश में पुरजोर सुनी जा सकती है। कांग्रेस यहां भाजपा, केंद्र सरकार, राज्यों की भाजपा सरकारों और एनडीए के घटक दलों पर हमले के लिए 'अटैक डाॅक्यूमेंट' तैयार करने में जुटी है।

अपनी इस टीम को वो 'अटैक फैक्ट्री' के कोड नाम से बुलाते हैं।इसमें करीब 50 प्रोफेशनल हैं। अधिकतर आईआईएम और आईआईटी में पढ़े हैं। इनकी तनख्वाह पार्टी उनके खर्चों के हिसाब से तय करती है, ताकि वे पूरे सम्मान के साथ अपना गुजारा कर सकें। टीम को मोटीवेटेड रखने का काम पार्टी ने दक्षिण के एक कद्दावर किंतु शांत भाव से स्टडी-रिसर्च वर्क में महारथ रखने वाले एमपी को सौंपा है। वे सीधे राहुल गांधी को रिपोर्ट करते हैं। अटैक टीम के सदस्य ने बताया कि असल में यह सोशल मीडिया टीम नहीं है। सोशल मीडिया टीम अक्सर ट्रोल ब्रिगेड होती है। उसका काम ट्विटर, फेसबुक या अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने का होता है। इस सबसे अलग हटकर पर्दे के पीछे से यह टीम पार्टी के नेताओं को वह सारी मूलभूत जानकारी दे रही है जो उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला करने के लिए चाहिए।

विधानसभा चुनाव के दौरान पिछले तीन महीने में टीम ने 650 सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे विरोधी दलों के उम्मीदवारों की प्रोफाइलिंग की। उनकी केस हिस्ट्री तैयार की और कांग्रेस के उम्मीदवारों को 'अटैक डाक्यूमेंट' सप्लाई किए। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की 520 विधानसभा सीटों के लिए इन क्षेत्रों की जरूरतों और भाजपा के मौजूदा विधायकों की नाकामियों की लिस्ट तैयार की। टीम ने करीब 15 हजार अटैक डाक्यूमेंट तैयार किए।


यह टीम फैक्ट चेकिंग पर सबसे अधिक ध्यान दे रही है। टीम ने प्रधानमंत्री की हर रैली पर निगाह रखी और उनके दावों को कसौटी पर कसा। सरकार के 50 बड़े दावों की फैक्टशीट तैयार की। टीम की 'फैक्टशीट फैक्ट्री' ने केंद्र सरकार की फ्लैगशिप स्कीमों की भी पड़ताल की। मसलन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के बारे में सरकार ने दावा किया था कि एक करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। टीम ने लोकसभा में दिए गए लिखित उत्तर में खोज निकाला कि जुलाई 2018 तक 22 लाख युवाओं को ही शॉर्ट टर्म कोर्स कराए गए थे।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के जगदीप छोकर कांग्रेस के इस एग्रेसिव तेवर के बारे में कहते हैं कि राजनीति में एक्टिव रहना ही काफी नहीं है, हमलावर होना भी जरूरी है। जल्द ही कांग्रेस 'अटैक फैक्ट्री' की सुविधा काे और विस्तार देगी। इसमें 4 रीजनल टीमें जोड़कर हर राज्य पर फोकस कर डाक्यूमेंट तैयार किए जाएंगे। टीम भाजपा के सांसदों के कामकाज की प्रोफाइल, उसके चुनाव घोषणा-पत्र में किए गए 300 वादों और विभिन्न राज्यों में उसकी सरकार के काम का भी अटैक डाक्यूमेंट तैयार करेगी। रिसर्च टीम के मकसद के बारे में आईआईएम बेंगलुरू के पूर्व प्रोफेसर और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव गौड़ा ने बताया कि पार्टी के लिए रिसर्च हथियार की तरह साबित हो रही है। ये डाक्यूमेंट फैक्ट्स पर आधारित आलोचना है। इससे हम भाजपा के गुजरात मॉडल को खोखला साबित कर पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
mahabharat 2019 exclusive report

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.