दो साल पहले कहा था-क्लास में फर्स्ट आई तो घर में टॉयलेट बनवा देंगे, वादा पूरा न करने पर अपने ही पिता के खिलाफ थाने पहुंची दूसरी क्लास की बच्ची

https://ift.tt/2SOuODQ

चेन्नई। तमिलनाडु के अंबूर में एक सात साल की बच्ची हनीफा ज़ारा ने पुलिस में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हनीफा का आरोप है- 'उसके पिता ने उससे वादा किया था कि अगर वह क्लास में फर्स्ट आती है तो घर में टॉयलेट बनवाएंगे लेकिन अब तक उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया है। इसलिए उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए।' ज़ारा अपनी मां मेहरीन के साथ थाने पहुंची थी। ज़ारा की मां ने कहा, सोमवार को जैसे ही वह स्कूल से लौट कर आई, उसने पुलिस थाने जाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि जब तक थाने नहीं चलेंगी, तब तक खाना भी नहीं खाएगी। दूसरी ओर, पुलिस के दखल के बाद नगर पालिका बच्ची के परिवार के लिए टॉयलेट का निर्माण भी कर रहा है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के लिए अंबुर नगर पालिका ने हनीफा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

ज़ारा का कहना है कि शौच के लिए बाहर जाने में उसे शर्म आती थी। इसलिए जब वह LKG में थी तब उसने पापा अहसानुल्ला से घर में टॉयलेट बनवाने के लिए कहा था। इस पर पापा ने वादा किया था कि अगर वह क्लास में फर्स्ट आई तो वह घर में टॉयलेट बनवा देंगे। पिता के वादे के बाद उसने खूब पढ़ाई की और क्लास में फर्स्ट आई। उसके बाद से वह हर क्लास में फर्स्ट आ रही है, लेकिन दो साल होने के बाद भी पापा ने अपना वादा नहीं निभाया है, इसीलिए उसने उनके खिलाफ शिकायत की।

पैसे नहीं थे, इसलिए नहीं बनवा पाए टॉयलेट

ज़ारा के पिता का कहना है कि 'मैं रामेश्वरम् की एक कैंटीन में काम करता था, लेकिन मेरी नौकरी चली गई। पैसों की तंगी के चलते टॉयलेट नहीं बनवा पाया।' ज़ारा के पिता ने बताया कि उन्होंने दो बार अंबुर नगर पालिका में एप्लीकेशन देकर टॉयलेट बनवाने में आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिली।


पुलिस ने दिया दखल, अब बनेगा टॉयलेट


पुलिस सब इंस्पेक्टर ए.वालमाथी ने बताया कि ज़ारा हनीफा बहुत ही होनहार है। उसे शैक्षणिक गतिविधियों में बीस से ज्यादा मेडल और सर्टिफिकेट मिल चुके हैं। बच्ची की शिकायत पर उन्होंने तत्काल नगर पालिका के सेनेटरी अफसर को फोन कर बच्ची के घर टॉयलेट बनवाने में तत्काल मदद करने की बात की।

अब नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर बनी ज़ारा


अंबूर नगर पालिका आयुक्त एस पार्थसारथी ने बताया कि ज़ारा को स्वच्छ भारत मिशन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। उसके स्कूल में आयोजित एक समारोह में ज़ारा को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा, बच्ची की कोशिशों को पहचानने और अवेयरनेस फैलाने के लिए हमने ये फैसला किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamil Nadu girl goes to cops as dad fails to build toilet

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.