पतंजलि ग्रुप अगले महीने आईपीओ का ऐलान कर सकता है, योग गुरू रामदेव ने दिए संकेत
मुंबई. पतंजलि समूह अगले महीने इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) का ऐलान कर सकती है। पतंजलि के प्रमोटर योग गुरु रामदेव ने बुधवार को एक कार्यक्रम में ऐसे संकेत दिए। शेयर बाजार में कंपनी को लिस्ट कराने के सवाल पर रामदेव ने कहा कि एक महीने में इस बारे में कुछ अच्छी खबर देंगे।
रामदेव ने कहा कि साल 2020 तक पतंजलि का लक्ष्य है कि वह यूनीलीवर जैसी कंपनियों को पीछे छोड़े दे। साल 2025 तक वह दुनिया की सबसे बड़ी एमएमसीजी कंपनी बनना चाहती है।
31 मार्च 2018 को खत्म वित्त वर्ष में पतंजलि का कंज्यूमर गुड्स रेवेन्यू (स्टैंडअलोन) 10% घटकर 8,148 करोड़ रुपए रह गया। साल 2013 के बाद पहली बार इसमें गिरावट आई।
केयर रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक पतंजलि खुद को जीएसटी के मुताबिक नहीं ढाल पाई। साथ ही जरूरत के मुताबिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन भी डेवलप नहीं कर पाई। इसलिए ग्रोथ में कमी आई।
पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले कुछ सालों में तेजी से विस्तार किया है। अगले 3 से 5 साल में कंपनी का सालाना रेवेन्यू लक्ष्य 20,000 करोड़ रुपए है। वित्त वर्ष 2015-2016 में इसका रेवेन्यू 10,000 करोड़ हो गया था। चार साल पहले वित्त वर्ष 2011-12 में यह 500 करोड़ रुपए से भी कम था।
कोई टिप्पणी नहीं