जानना जरुरी है
News
आज मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेंगे केसीआर, सीएम के तौर पर लगातार दूसरा कार्यकाल
हैदराबाद. तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह लगातार उनका दूसरा कार्यकाल होगा। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन उन्हें शपथ दिलाएंगे। बुधवार को टीआरएस के नए विधायकों ने बैठक में केसीआर को अपना नेता चुना था।
इससे पहले नई सरकार के गठन के लिए केसीआर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। केसीआर ने अपने मंत्रिमंडल में सभी वर्गो को प्रतिनिधित्व देने की बात कही है। संवैधानिक व्यवस्था के तहत राज्य के मंत्रिमंडल में अधिकतम 18 सदस्य हो सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं