जानना जरुरी है
News
टॉप-10 में से 5 कंपनियों का मार्केट कैप इस हफ्ते 42513 करोड़ रुपए बढ़ा
मुंबई. शेयर बाजार में टॉप-10 वैल्यूएशन वाली कंपनियों में से 5 का मार्केट कैप इस हफ्ते (सोमवार-शुक्रवार) 42,513 करोड़ रुपए बढ़ा। एसबीआई को सबसे ज्यादा 12,271.31 करोड़ रुपए का फायदा हुआ। दूसरे नंबर पर इन्फोसिस रहा। इसके वैल्यूएशन में 10,724.92 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
-
कंपनी इस हफ्ते मार्केट कैप में बढ़ोतरी (रुपए करोड़) मौजूदा मार्केट कैप (रुपए करोड़) एसबीआई 12,271.31 2,58,054.45 इन्फोसिस 10,724.92 3,08,248.78 मारुति सुजुकी 10,270.73 2,31,215.10 हिंदुस्तान यूनीलीवर 7,348.99 4,01,932.02 आईटीसी 1,897.99 3,37,535.08 टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप इस हफ्ते कम हुआ।
-
कंपनी इस हफ्ते मार्केट कैप में कमी (रुपए करोड़) मौजूदा मार्केट कैप (रुपए करोड़) रिलायंस इंडस्ट्रीज 13,627.91 7,04,689.61 एचडीएफसी 8,268.88 3,27,342.66 कोटक महिंद्रा बैंक 5,149.40 2,39,399.48 एचडीएफसी बैंक 3,235.01 5,69,184.46 टीसीएस 2,514.10 7,46,443.13 टीसीएस 7.46 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप के साथ टॉप पर रही। दूसरा नंबर रिलायंस का है। इसका वैल्यूएशन 7.04 लाख करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी बैंक 5.69 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरे नंबर पर रही। मार्केट कैप में एचयूएल तीसरी बड़ी कंपनी रही।
कोई टिप्पणी नहीं