मोदी की काशी में हाईवे 3 साल में पूरा, देश में 122 प्रोजेक्ट अटके
शरद पाण्डेय (नई दिल्ली).प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में रिंग रोड और हाईवे का निर्माण कार्य 3 साल के अंदर पूरा कर लिया गया है, लेकिन देशभर में करीब 122 नेशनल हाईवे और पुल ऐसे हैं, जिनका काम विलंब से चल रहा है। इसमें कई का काम 12 साल पहले शुरू हुआ था। हालांकि बनारस के निर्माण कार्य में भी बाधा आई, लेकिन इसे दूर कर एक साल देरी से ही सही, काम पूरा हो गया।
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री मनसुख एल मांडविया ने संसद में एक सवाल के जवाब में माना कि तमाम योजनाएं देरी से चल रही हैं। इसके वजह उन्होंने भूमि अधिग्रहण में देरी, वन विभाग से एनओसी न मिलना और अतिरिक्त सुविधाओं के लिए जन आंदोलन जैसे कारण बताए। इनके 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है।
एनएचएआई ने अपनी साइट पर देरी से चल रहे सभी प्रोजेक्ट का ब्योरा डाला है। इनमें से कई प्रोजेक्ट दिल्ली को आसपास के राज्यों से जोड़ने वाले भी हैं। दिल्ली-देहरादून हाईवे का काम 2010 में शुरू हुआ था जो आज तक पूरा नहीं हुआ। इसमें मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के बीच करीब 80 किमी का काम अटका है। वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे 2012 से अधूरा पड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं