छत्तीसगढ़ के सीएम के नाम का ऐलान कल, राहुल ने फोटो ट्वीट कर लिखी ये बात

https://ift.tt/2UNkvS4

नेशनल डेस्क/ नई दिल्ली: कांग्रेस आज भी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को दूसरी बार नेताओं को बैठक के लिए बुलाई थी। इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव, चरणदास महंत और ताम्रध्वज साहू के साथ फोटो ट्वीट की। अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर रेड हॉफमैन के शब्दों में राहुल ने कहा- इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका दिमाग कितना तेज है या आपकी रणनीति कितनी शानदार है। अगर आप अकेले खेल रहे हैं तो टीम के सामने आप हमेशा हारेंगे।


- इससे पहले भी राहुल मध्यप्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के साथ फोटो ट्वीट कर चुके हैं। दोनों बार ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्रियों का ऐलान हो गया था। हालांकि, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा- रायपुर में रविवार को 12 बजे एक बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा। राज्यपाल ने हमें शपथ ग्रहण के लिए 17 दिसंबर का वक्त दिया है। जल्दी क्या है।

दावेदारों से अलग-अलग की थी राहुल ने बात
इससे पहले हुई मीटिंग में सोनिया गांधी, पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया भी मौजूद थे। राहुल ने शुक्रवार को बघेल, सिंहदेव, महंत और साहू को दिल्ली बुलाया था। कांग्रेस अध्यक्ष ने पहले सीएम पद के दावेदारों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की थी।

दिल्ली से हंसते हुए लौटूंगा
दिल्ली जाने के पहले शुक्रवार सुबह बघेल ने अपना हंसता हुआ फोटो ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- "जिस तरह मैं हंसते हुए दिल्ली जा रहा हूं, उसी तरह से हंसते हुए आऊंगा। आज राज्य के लिए, हम सब के लिए बहुत बड़ा दिन है। जो भी निर्णय होगा अच्छा होगा। आलाकमान ने मुझे बहुमत लाने की जिम्मेदारी थी, अब आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका मैं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा।" चरण दास महंत ने भी कहा कि किसी के बीच कोई टकराव नहीं है। पूरी एकजुटता के साथ जा रहे हैं। हाईकमान अगला मुख्यमंत्री तय करेगा।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul Gandhi Meets Leaders, Decision On Chhattisgarh Chief Minister tomorrow

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.