तीन राज्यों के 519 में से 400 विधायक करोड़पति, इनमें 53% विधायक कांग्रेस के

https://ift.tt/2PCRKnh

जयपुर/भोपाल/जयपुर.मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा के कुल 519 नवनिर्वाचित विधायकों में से 400 करोड़पति हैं। इनमें सबसे ज्यादा 53% यानी 215 विधायक कांग्रेस के और 40% यानी 158 विधायक भाजपा के हैं। तीनों राज्यों में सबसे ज्यादा 175 करोड़पति विधायक मध्यप्रदेश से हैं। इसी तरह राजस्थान के 156 और छत्तीसगढ़ के 69 विधायक करोड़पति हैं।

  1. कुल सीटें: 90

    पार्टी

    करोड़पति विधायक

    कुल जीते विधायक

    कांग्रेस

    49

    68

    भाजपा

    14

    15

    छजकां

    05

    05

    बसपा

    01

    02

    कुल

    69

    90

    * बाकी विधायकों की संपत्ति 1 करोड़ से कम है।

  2. राज्य में 35 से कम उम्र के विधायकों की संख्या 7, 35 से 40 साल उम्र के विधायकों की संख्या 9 और 40 से 50 साल उम्र के विधायकों की संख्या 23 है। 50 से 60 साल की उम्र के बीच के 31 विधायक हैं। वहीं 60 साल से ज्यादा उम्र के 20 विधायक हैं। सबसे उम्रदराज 75 साल के विधायक भाजपा के ननकीराम कंवर हैं। वे रामपुर से चुने गए हैं।

  3. छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधायकों में 18 प्रोफेशनल ग्रेजुएट, 14 ग्रेजुएट, 29 पोस्ट ग्रेजुएट, 12 बारहवीं पास, 3 दसवीं पास, चार 8वीं पास और 4 पांचवीं पास हैं। सक्ती से कांग्रेस विधायक चरणदास महंत इकलौते ऐसे विधायक हैं, जिनके पास पीएचडी की डिग्री है।

  4. कुल सीटें: 200, एक सीट पर चुनाव नहींं हुआ

    पार्टी

    करोड़पति विधायक

    कुल जीते विधायक

    कांग्रेस

    82

    100

    भाजपा

    58

    73

    अन्य*

    16

    26

    कुल

    156

    199

    * अन्य में 6 निर्दलीय (कुल विधायक 11) और 5 बसपा के विधायक (कुल विधायक 06) शामिल हैं। बाकी विधायकों की संपत्ति 1 करोड़ से कम है।

  5. राजस्थान में 35 से कम उम्र के नवनिर्वाचित विधायकों की संख्या 17 है। 35 से 40 उम्र के विधायकों की संख्या 11 और 40 से 50 साल उम्र के विधायकों की संख्या 52 है। वहीं 50 से 60 उम्र के विधायकों की संख्या 62 और 60 से ज्यादा उम्र के विधायकों की संख्या 57 है। भीलवाड़ा की शाहपुरा सीट से भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल सबसे उम्रदराज हैं, जिनकी उम्र 84 साल है।

  6. राजस्थान में सबसे ज्यादा 75 विधायक ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। 47 विधायक पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 8 विधायक पीएचडी और 10 विधायक साक्षर हैं। 10वीं पास विधायकों की संख्या 17, 12वीं पास विधायकों की संख्या 31 और 8वीं पास विधायकों की संख्या 7 है, जबकि 4 विधायक ऐसे हैं जो 5वीं पास हैं।

  7. सबसे ज्यादा भाजपा के विधायक करोड़पति

    कुल सीटें: 230

    पार्टी

    करोड़पति विधायक

    कुल जीते विधायक

    कांग्रेस

    84

    114

    भाजपा

    86

    109

    अन्य

    5

    07

    कुल

    175

    230

  8. नवनिर्वाचित विधायकों में 35 ऐसे हैं, जो सिर्फ 12वीं पास हैं। 14 विधायक 10वीं पास हैं। 7 विधायक 8वीं और 6 सिर्फ 5वीं पास हैं। ग्रेजुएट विधायक 65 हैं। इसके अलावा, ग्रेजुएट प्रोफेशनल 25, पोस्ट ग्रेजुएट 55, पीएचडी 3 और साक्षर विधायक 10 हैं। मप्र में 35 से कम उम्र के 14, 35-40 उम्र के 21, 41-50 उम्र के 58, 51-60 उम्र के 87 और 61-76 उम्र के 41 विधायक हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Election Result 2018 Analysis Know New MLAs Education Age Assets of 5 State Winner MLAs

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.