सोनाक्षी ने अमेजन से मंगाया 18 हजार रुपए का हेडफोन; लोहे का टुकड़ा निकला

https://ift.tt/2QNJypa

मुंबई.बॉलीवुड अमिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का मामला सामने आया। सोनाक्षी ने हाल ही में अमेजन से 18000 हजार रुपए की कीमत वाले हेडफोनऑर्डर किए थे, लेकिन जब उनके पास पार्सल आया तो उसमें लोहे का टुकड़ा निकला। सोनाक्षी ने पूरे मामले की जानकारी ट्विटर पर शेयर की।


सोनाक्षी ने पार्सल की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, "अमेजन, मैंने अपने लिए हेडफोन्स मंगवाए थे लेकिन ये देखिए मुझे क्या मिला है। पूरी तरह से पैक्ड और खुला हुआ भी नहीं है, देखने में एक दममुना परफेक्ट है, लेकिन सिर्फ बाहर से। और हां! आपका कस्टमर सर्विस मदद भी नहीं करना चाहता है इसके कारण ये स्थिति अब और भी बदतर हो गई है।"

अमेजन ने इसपर जवाब दिया, "ओह! ये अमान्य है। आपके हालिया शॉपिंग अनुभव और हमारे सपोर्ट टीम से संपर्क करने के अनुभव के लिए हम माफी चाहेंगे। कृपया करके अपनी जानकारी यहां शेयर करें। हम आपसे सीधे संपर्क करेंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sonakshi Sinha gets 'junk' instead of headphones on amazon

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.