फिर बिगड़ी लालू की तबीयत, इंफेक्शन बढ़ा

https://ift.tt/2UGRiIx

रांची.रिम्स में भर्ती आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी है। कुछ दिनों पहले लालू की तबीयत सामान्य होने की बात सामने आ रही थी। लेकिन, उनकी हालत फिर खराब होने लगी है।

लालू का का इलाज कर रही मेडिकल टीम के सदस्य डॉ. डीके झा ने बताया कि लालू को पेशाब के रास्ते में इन्फेक्शन हो गया है। इन्फेक्शन को कंट्रोल करने के लिए एंटीबायोटिक दी जा रही है। उन्होंने बताया कि टैबलेट के सेवन से वह एक-दो हफ्ते में ठीक हो जाएंगे।


लालू प्रसाद को शुगर के साथ-साथ लगभग 11 अन्य बीमारियों ने भी अपनी चपेट में ले रखा है। इनमें हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट, किडनी की बीमारियां भी शामिल हैं। इन बीमारियों की वजह से डॉक्टर ने उन्हें खानपान में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्हें मीट, चिकन और अंडा खाने से मना कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lalu's health worsens again

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.