भाजपा सांसद ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सफाईकर्मी को मारा थप्पड़
अहमदाबाद.अहमदाबाद एयरपोर्ट के टॉयलेट में टिशू पेपर नदारदहोना भाजपा सांसद डॉ. प्रभात सिंह चौहान को इतना नागवार गुजरा कि वहसफाईकर्मी पर बिफर पड़े। उसे थप्पड़ मार दिया।इस समय मौजूद एक यात्री ने सांसद से पूछा भी कि-इसे क्यों मार रहे हो, तोजवाब दिया कि- पहले भी टॉयलेट में टिशू पेपर नहीं थे आज भी नहीं है। वाकया चार दिन पहले का है।
पंचमहाल से भाजपा सांसद डॉ. चौहान दिल्ली से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे। अरावइल एरिया के टॉयलेट में गए तो वहां टिशू पेपर नहीं मिले।भाजपा सांसद डॉ. चौहान ने स्वीकार किया कि उन्होंनेउसे थप्पड़ मारा। एयरपोर्ट पर टॉयलेट में हाथ साफ करने के लिए टिशू पेपर होने चाहिए-जो सफाईकर्मचारी नहीं रखते हैं। सफाईकर्मी से पूछा तो उसने कहा कि- टिशू पेपर रखे गए हैं।
इस पर उन्होंनेउसे बताने को कहा- जो न होने पर मैंने थप्पड़ मारा था। मैं शुक्रवार को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आया था तब भी टॉयलेट में टिशू पेपर नहीं थे। ये सभी ठेकेदार टिशू पेपर खरीद के बिल रख कर पैसे बना लेते हैं। तमाम एयरपोर्ट परऐसी ही स्थिति है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं