एक बड़े बिजनेस के घर का फैमिली ड्रामा, बहू ने लगाया घर में मेंटली टॉर्चर किए जाने का आरोप, दो बेटों के साथ छोड़ा 1.5 एकड़ में बना बंगला

https://ift.tt/2rxDXoH

कोलकाता. वेस्ट बंगाल के जाने-माने बिजनेसमैन एसके बांगड़ के कोलकाता के अलिपोर रोड में मौजूद बंगले पर मंगलवार को काफी उथल-पुथल रही। पुलिस ने वहां से बांगड़ की बहू नित्या के सामान जब्त करने के लिए रेड डाली। बताया जा रहा है कि उनकी बहू ने ससुरालवालों पर टॉर्चर करने का आरोप लगाकर अपने दोनों बेटों के साथ 1.5 एकड़ में बना बंगला छोड़ दिया था। पर बाद में उन्होंने ससुराल वालों पर अपने कीमती सामान, कपड़े और डॉक्युमेंट्स रख लेने का आरोप लगा दिया।

करोड़ों के सामान के लिए छापा
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसके बांगड़ के 16 अलिपोर रोड स्थित बंगले में मंगलवार को पुलिस ने उनकी बहू नित्या बांगड़ के साथ घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
- नित्या के वकील देबांजन मंडल ने बताया कि पुलिस ने घर पर उन सामानों को जब्त करने के लिए छापेमारी की गई, जिसे नित्या अपना बता रही थीं। इसके लिए पिछले हफ्ते कोर्ट से वारंट मिला था।
- नित्या ने कहा कि घर में रखे उसके सामान की कीमत करोड़ों में है लेकिन जब उसने पिछले साल अपने बेटों के साथ घर छोड़ा था तो उन्हें उनके सामान नहीं दिए गए थे।
- उनके मुताबिक, इसमें चांदी के आइटम के साथ कीमती शॉल, कारपेट, साड़ियां, क्रॉकरी, हाथी दांत के सामान और पेंटिंग्स शामिल हैं। इसके अलावा उनके इन्वेस्टमेंट रिकॉर्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और किताबें भी शामिल हैं।

शादी के बाद से हो रहा मेंटल टॉर्चर
- नित्या ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत अपने पति वीरेंद्र बांगड़, सासुर एसके बांगल और सास शशि बांगड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा था कि उसे शादी के बाद से ही मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है।
- नित्या का आरोप था कि घर में उनके हर मूवमेंट पर निगरानी रखी जाती थी। उसने काफी समझौता करके रहने की कोशिश की लेकिन कुछ भी नहीं बदला तो उन्हें अपना ससुराल छोड़ना पड़ा।

कंपनी में मांगा अपने हिस्से का शेयर्स
नित्या बांगड़ मशहूर बिजनेसमैन दीपक खेतान की बेटी और बीएम खेतान की पोती हैं। उन्होंने पिछले साल जून में घरेलू विवाद के चलते दो बेटों के साथ अपना ससुराल छोड़ दिया था। उन्होंने कोलकाता हाईकोर्ट में केस कर एसके बांगड़ ग्रुप में अपना शेयर्स का हिस्सा मांगा है। नित्या संजीव गोयनका की भांजी भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Search At Kolkata High-Profile businessman Family Home Over Property Dispute
Search At Kolkata High-Profile businessman Family Home Over Property Dispute
Search At Kolkata High-Profile businessman Family Home Over Property Dispute

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.