IND-AUS के बीच दूसरे टेस्ट में विराट ने लिया बेहतरीन कैच, वीडियो आया सामने
खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके लिए ओपनर मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं, ट्रैविस हेड ने 58 और एरॉन फिंच ने 50 रन की पारी खेली। भारत की ओर से इशांत शर्मा और हनुमा विहारी ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली। दूसरे सेशन में विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा। ईशांत शर्मा 55वां ओवर डाल रहे थे, विराट कोहली ने पीटर हैंड्सकॉम्ब के लिए टाइट फील्डिंग लगा रखी थी, ईशांत ने बाहर की तरफ बॉल फेकी, जिस पर पीटर ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बॉल एज लेकर स्लिप पर निकल गई। विराट कोहली ने डाइव करते हुए कैच पकड़ लिया। ये गेंद वैसे विराट कोहली से काफी दूर थी पर कैच लेकर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसके लिए ओपनर मार्कस हैरिस ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं, ट्रैविस हेड ने 58 और एरॉन फिंच ने 50 रन की पारी खेली। भारत की ओर से इशांत शर्मा और हनुमा विहारी ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को एक-एक सफलता मिली।ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फिंच और हैरिस ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। इसमें फिंच ने 105 गेंद में 50 और हैरिस ने 108 गेंद में 55 रन का योगदान दिया। 7 रन एक्स्ट्रा में मिले। फिंच ने करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।
ऑस्ट्रेलिया के विकेट:
पहला: जसप्रीत बुमराह ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर फिंच को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बुमराह की अंदर आती गेंद को फिंच समझ नहीं पाए और ऑन ड्राइव लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले की जगह उनके पैड पर लग गई।
दूसरा: फिंच के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए उस्मान ख्वाजा ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। उन्होंने हैरिस के साथ सिर्फ 18 रन की ही साझेदारी की। ख्वाजा को 5 रन के निजी स्कोर पर उमेश यादव ने ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया।
तीसरा: तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी कर रहे ओपनर हैरिस स्पिन के सामने असहज नजर आ रहे थे। भारतीय टीम में शामिल एकमात्र पार्टटाइम स्पिनर हनुमा विहारी उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। पारी के 49वें ओवर में हनुमा की गेंद उछाल के साथ हैरिस के पास पहुंची, जिसे वे संभाल नहीं सके। गेंद उनके बल्ले से लगकर स्लिप में अजिंक्य रहाणे के हाथों में चली गई।
चौथा: चायकाल के बाद 55वें ओवर की पहली गेंद पर इशांत को मैच की पहली सफलता मिली। उन्होंने पीटर हैंड्सकॉम्ब को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। हैंड्सकॉम्ब ने 16 गेंद पर 7 रन बनाए।
पांचवां: 77वें ओवर में हनुमा को दूसरी सफलता मिली। उन्होंने क्रीज पर जमे शॉन मार्श को रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। मार्श ने 98 गेंद में 6 चौके की मदद से 45 रन बनाए।
छठा: इशांत ने 83वें ओवर में ट्रैविस हेड को पवेलियन भेजा। हेड ने करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। इशांत की गेंद पर हेड थर्ड मैन पर शमी को कैच दे बैठे। उन्होंने मार्श के साथ पांचवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की थी।
पर्थ में लगातार दूसरी बार फ्रंटलाइन स्पिनर के बिना खेल रही टीम इंडिया
टीम इंडिया पर्थ में छह साल बाद खेल रही है। इससे पहले उसने 2012 में पर्थ के वाका स्टेडियम में टेस्ट खेला था। वह टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 37 रन से जीता था। टीम इंडिया ने वह टेस्ट अपने फ्रंटलाइन (प्रमुख) स्पिनर के बिना खेला था। उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने वैकल्पिक स्पिनर की भूमिका अदा की थी। उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। उस मैच में भारत की ओर से उमेश यादव ने 93 रन देकर सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए थे। इस साल जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी भारतीय टीम बिना फ्रंटलाइन स्पिनर के खेली थी। हालांकि, उस टेस्ट में उसे जीत हासिल हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं