6 महीने से छुट्टी पर था सरकारी टीचर, इतने वक्त बाद पुलिस को मिली उसके फ्रॉड की खबर, किया गया अरेस्ट
हैदराबाद. सरकारी स्कूल के एक टीचर को 14 हजार लोगों के ठगने के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपी टीचर का नाम मेतुकु रविंदर बताया जा रहा है। रविंदर ने 158 करोड़ रुपए ठगे थे। उसका शिकार बनने वालों में ज्यादातर गांव के किसान और मजदूर ही हैं। पुसिस ने आरोपी के अलग-अलग बैंक अकाउंट में पड़े करीब 14 करोड़ रुपए करने की आदेश दिया है।
14 करोड़ रु. किए सीज
- मामला सिद्दीपेट जिले का है, जहां रविंदर सिद्दीपेट जिले के एक अपर प्राइमरी स्कूल में तेलुगु भाषा का टीचर था और जून महीने से लंबी छुट्टी पर था।
- रविंदर अपने ही एक स्टूडेंट की बनाई कंपनी सन परिवार ग्रुप का सीईओ था और एक पोंजी स्कीम के जरिए उसने लोगों को ठगने की योजना बनाई थी।
- पुलिस ने आरोपी के ग्रुप के नाम पर आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में अलग-अलग बैंक अकाउंट में मौजूद 14 करोड़ रुपए सीज करने के आदेश दिए हैं।
- पुलिस ने बताया कि रविंदर इन स्कीम से मिले पैसों से जमीन खरीद रहा था। वहीं उसने लोगों से पैसा लाने वाले एजेंट को टारगेट पूरा करने पर फॉरेन टूर कराने तक का वादा किया था।
ऐसे फंसाया जाल में
- साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के मुताबिक, 42 साल के रविंदर ने जनवरी में फर्म ज्वाइन की थी और स्कूल से छुट्टी ले ली थी।
- इसके बाद उसने एक फेक स्कीम लॉन्च की, जिसमें लोगों को हर महीने 6 फीसदी रिटर्न देने का वादा किया। एक समय उसने 72 फीसदी तक रिटर्न भी दिया, जिससे लोग उसे जाल में फंसते गए।
- शुरुआती जांच में ये भी सामने आया है कि वो इस साल जून से ही लोगों को ठग रहा है। एक शख्स ने उसकी स्कीम में करीब 1 लाख रुपए इन्वेस्ट किया था।
- इस शख्स को जब अपने ठगे जाने का अहसास हुआ तो वो पुलिस के पास पहुंचा। उसी की शिकायत पर पुलिस ने रविंदर को उसके घर से अरेस्ट किया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोई टिप्पणी नहीं