नई दिल्ली.सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प.बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रथयात्रा मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया। बंगाल भाजपा ने कलकत्ता हाईकोर्ट केचीफ जस्टिस की बेंच के फैसले के खिलाफ याचिका दायर कर शीतकालीन अवकाश के दौरानसुनवाई की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट शीतकालीन अवकाश की वजह से एक जनवरी तक बंद है।
चीफ जस्टिसदेवाशीष कर गुप्ता की बेंच ने हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के फैसले को बदलकर भाजपा की रथ यात्राओं पर रोक लगा दी थी। बेंच ने मामला ट्रायल कोर्ट में दोबारा विचार के लिए भेज दिया था।
शाह की यात्रा कूच बिहार से 7 दिसंबर से शुरू होनी थी। यह यात्रा राज्य के 24 जिलों से गुजरनी है। भाजपा ने बंगाल सरकार द्वारा रथ यात्राओं की अनुमति ना दिए जाने पर हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हालांकि, हाईकोर्ट की एक बेंच ने भाजपा की अपील खारिज कर दी थी।
इस फैसले के खिलाफ भाजपा ने हाईकोर्ट की दूसरी बेंच के पास याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई थी और रथयात्रा की सशर्त मंजूरी दी थी। ममता बनर्जी सरकार ने इस फैसले के खिलाफ चीफ जस्टिस की बेंच से अपील की थी।
भाजपा की योजना थी कि शाह की रथ यात्रा के जरिए 40 दिन में 294 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाए। इस यात्रा में तीन एसी बसें होंगी। शुक्रवार को कूच बिहार से, रविवार को काकद्वीप से और 14 दिसंबर को तारापीठ से इन्हें रवाना किए जाने की योजना थी।
0 टिप्पणियाँ