हम भीख नई मांग रहे, राम मंदिर के लिए कानून लाए सरकार: भैयाजी जोशी

https://ift.tt/2Epmwz0

नई दिल्ली. विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को रामलीला मैदान में 'धर्म-संसद' की। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भाजपा पर राम मंदिर निर्माण का वादा पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर कोई भीख नहीं मांग रहे हैं, हम अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। देश राम राज्य चाहता है, सरकार इसके लिए कानून लाए।

  1. भैयाजी जोशी ने कहा, ''जो लोग आज सत्ता में हैं, उन्होंने राम मंदिर बनाने का वादा किया था। उन्हें लोगों को सुनना चाहिए और अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग को मानना चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों को जनभावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।"

  2. जोशी नेकहा, ''इस मामले में न्यायालय की प्रतिष्ठा बनी रहनी चाहिए। न्यायालय को भी लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि जिस देश में न्याय व्यवस्था, न्यायालय के प्रति अविश्वास हो उसका उत्थान संभव नहीं, इस पर भी अदालत को विचार करना चाहिए।''

  3. उन्होंने कहा, ''देश पर हमला करने वालों कीनिशानियां मिटनीचाहिए। हमारा किसी के साथ कोई संघर्ष नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो। अगर हमें संघर्ष ही करना होता तो इतनी देर राह नहीं देखते। मंदिर का निर्माण भविष्य में रामराज्य की नींव रखेगा।''

  4. विहिप के संयुक्त सचिव सुरेंद्र जैन ने यहां कहा, ''धर्म संसद का लक्ष्य राम मंदिर निर्माण के लिए सभी राजनीतिक दलों पर दबाव डालना है ताकि संसद के शीतकालीन सत्र में राम मंदिर निर्माण के लिए विधेयक पारित करवाया जा सके।''



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Bhaiyyaji Joshi says Those in power listen to fulfil RamTemple demand

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ