7 साल बच्चे ने फेंकी कमाल की 'गुगली', 1 मीटर तक कराई टर्न

https://ift.tt/2G8sEgR

नेशनल डेस्क। कश्‍मीर के सात साल बच्‍चे की बेहतरीन 'गुगली' इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सात साल के अहमद की इस गेंदबाजी की ऑस्‍ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की भी तारीफ की है। कश्‍मीर के गांदरबल जिले के अहमद ने अपनी उम्र के बच्‍चों के क्रिकेट मैच में बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी की। लड़के की गेंद करीब 1 मीटर के आसपास टर्न हुई। इससे पहले अहमद की इस गेंदबाजी से कश्‍मीर के ही एक पत्रकार मुफ्ती इस्‍लाह प्रभावित हुए और उन्‍होंने 23 जुलाई 2018 को इस गेंद का वीडियो बनाकर इसे शेन वॉर्न को टैग किया था। उनके इस वीडियो को देखने के बाद लीजेंडरी स्पिनर शेन वॉर्न ने भी उनकी तारीफ की है। वॉर्न ने लिखा- ये शानदार है, बहुत बढ़िया गेंदबाजी यंग मैन।


ऊपर दिए वीडियो में देखें 7 साल बच्चे ने कैसे फेंकी 'गुगली'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
cricket shane warne praises 7 year old kashmiri-boy googly

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ