जींद में दुष्यंत चौटाला ने किया जननायक जनता पार्टी का गठन, इनेलो से मिलता-जुलता झंडे का रंग

https://ift.tt/2Ea6jwz

जींद.इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो)से निष्कासित अजय चौटाला के दोनों बेटों दुष्यंत और दिग्विजय ने रविवार को नए राजनीतिक दल- जननायक जनता पार्टी का गठन किया। पार्टी का झंडा 70 फीसदी हरा और 30 फीसदी पीला है। इनेलो का झंडा पूरी तरह हरा है। चौधरी देवीलाल को जननायक कहा जाता था, इसलिए पार्टी के नाम में जननायक शब्द लिया गया है।

जींद के पांडुपिडारा में दुष्यंत और दिग्विजय नेरविवार को रैली की।1986 में चौधरी देवीलाल ने पांडु पिडारा से ही न्याय युद्ध की शुरूआत की थी। रैली करीब 500 एकड़ केमैदान में हुई।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

चौटाला परिवार में विवाद 7 अक्टूबर को गोहाना में हुई रैली से शुरू हुआ था। तब अभय चौटाला भाषण दे रहे थे तो कुछ समर्थक उनकी हूटिंग करने लगे। ये लोग नारे लगा रहे थे- अगला सीएमदुष्यंत चौटाला। इस पर ओमप्रकाश चौटाला ने फटकार लगाई थी।

दिग्विजय-दुष्यंत को पार्टी ने जारी किया था नोटिस

गोहाना रैली में विवाद के बाद दुष्यंत और दिग्विजय को इनेलो की अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया फिरउन्हें पार्टी सेनिष्कासित कर दिया। जेल से पैरोल पर आए अजय कोभी पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बादअजय ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

ये है चौटाला परिवार

चौटाला परिवार में चौधरी देवीलाल के पुत्र ओमप्रकाश चौटाला के दो बेटे हैं। बड़े बेटे अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। वहीं, अभय चौटाला इस समय इनेलो के सर्वेसर्वा हैं। अजय के दो बेटे हैं। बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद हैं। वहीं, छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन(इनसो)के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। अजय की पत्नी नैना डबवाली से विधायक हैं। अभय के भी दो बेटे हैं। बड़े बेटे कर्ण सिरसा जिला परिषद में डिप्टी चेयरमैन हैं, जबकि छोटे बेटे अर्जुन हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पार्टी का झंडा लॉन्च करते हुए अजय चौटाला की पत्नी नैना।
जननायक जनता पार्टी का झंडा।
रैली को पहलवान बबीता फोगाट ने भी संबोधित किया।
Jind Rally by Dushyant Chautala inauguration of New party
Jind Rally by Dushyant Chautala inauguration of New party
Jind Rally by Dushyant Chautala inauguration of New party
Jind Rally by Dushyant Chautala inauguration of New party
Jind Rally by Dushyant Chautala inauguration of New party

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ