राहुल को घुसपैठियों की चिंता, हमले में मारे जाने वाले नागरिकों की नहीं: शाह

http://bit.ly/2Aey7x2

नई दिल्ली. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असम में घुसपैठ और 1984 के सिख दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम में अकेले 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई। इसके तुरंत बाद ही राहुल बाबा और उनकी कंपनी ने संसद में शोर मचाना शुरू कर दिया। उन्हें घुसपैठियों की चिंता है, लेकिन उनके द्वारा किए जाने वाले हमलों में मारे जाने वाले नागरिकों की नहीं।

शाह ने रविवार को दिल्ली में बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1984 में दंगाकरने वालों को हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने संरक्षण दिया। दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद ये सिद्ध हो गया है कि देश में सिखों पर जो अत्याचार हुआ था, वो कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने किया था। केंद्र की भाजपा सरकार ने दंगों के दोषियों को सजा दिलाने का काम किया।

आप का दोहरा चरित्र सामने आया
भाजपा अध्यक्ष ने कहा- कल दिल्ली विधानसभा में जो घटना हुई है, वो सिखों के घावों पर नमक डालने जैसा है। आप को शर्म आनी चाहिए। इससे दोगुला चरित्र सामने आ गया। केजरीवाल की सरकार आई, इतने सारे वादे किए थे। आज ये सूची उनकी असफलता की सूची बन गई है। चुनाव के पहले आम आदमी बनकर घूमने वाले आज जेट प्लस सुरक्षा में घूम रहे हैं। उन्होंने जो अस्पताल और स्कूल खोलने के लिए कहा था, वे कहां हैं?


कांग्रेसनिर्लज्जता के साथ भाजपापर सवाल उठा रही
अमित शाह ने कहा- राहुल और कांग्रेस ने राफेल-राफेल कर के देश भर में हो हल्ला कर दिया। मैंने कहा था कि आपके पास जितने सबूत हैं, कोर्ट में केस चल रहा है वहां लेकर पहुंच जाएं। कांग्रेस वहां नहीं गई, अपनी बी टीम पहुंचा दी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सब साफ हो गया। इसके बाद भी करोड़ों के घोटाले में शामिल कांग्रेस का नेतृत्व आज बड़ी निर्लज्जता के साथ हमारी सरकार पर सवाल उठा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amit Shah to rahul gandhi, why are you so worried about infiltrators

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ