हैदराबाद.आंध्रप्रदेश के सोमन्यु पोथुराजू (8 साल) ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोसिउसज्को पर चढ़ाई का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 12 दिसंबर को यह उपलब्धि हासिल की। इस अभियान में सोमन्यु के साथ उनकी मां लवन्या, बहन और तीन अन्य लोग शामिल थे।
हैदराबाद के सोमन्यु अब तक दुनिया की अलग-अलग चार चोटियों पर चढ़ाई कर चुके हैं। नए रिकॉर्ड पर सोमन्यु ने कहा, ''अब तक मैंने चार चोटी पर फतह पाई है। अब मेरी योजना जापान में माउंट फुजी पर चढ़ाई की है। मेरी चाहत ऊंचाई पर जाने की है और आगे वायुसेना में पायलट बनना चाहता हूं।''
सोमन्यु ने पिछले साल अप्रैल में तंजानिया में माउंट किलिमंजारो चोटी (5,895 मीटर) पर तिरंगा फहराया था, जो अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। इसके बाद वह 2281 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे छोटे पर्वतारोही बन गए थे। इस अभियान में उनकी मां और कोच थम्मिनेनी भरत साथ में थे।
0 टिप्पणियाँ