बीच पर एक टेंट के नीचे स्टेज सेट किया गया था, लाइव परफॉर्मेंस के दौरान इंडोनेशिया का एक फेमस पॉप बैंड सुनामी के चपेट में आया

http://bit.ly/2CvCIwg


इंटरनेशल डेस्क। जकार्ता.इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी का कहर टूटा है। समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने से आई सुनामी की चपेट में आकर कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से अधिक घायल हैं। मौतों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि काफी लोग मिसिंग भी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें लाइव परफॉर्मेंस के दौरान इंडोनेशिया का एक फेमस पॉप बैंड लहरों की चपेट में आ गया। वीडियो में लोगों को चीखते और स्टेज पर परफॉर्मेंस दे रहे बैंड सदस्यों को बहते देखा जा सकता है। इडोनेशया के 'सेवंटीन' नाम के इस पॉप बैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसके बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो गई है। इसके अलावा बैंड के 4 सदस्य मीसिंग हैं।


लोगों को सावधान नहीं कर पाया आपदा प्रबंधन विभाग
एबीसी के रिपोर्टर डेविड लिप्सन के मुताबिक, आपदा विभाग लोगों को सुनामी के बारे में बताने में नाकाम रहा। पहले ऊंची लहरें उठने पर कहा गया था कि पूरे चांद की वजह से ज्वार भाटा आ सकता है। विभाग ने लोगों से अफवाह न फैलाने की अपील की थी। हालांकि अब एजेंसी ने माफी मांगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भ्रम की एक वजह यह थी कि सुनामी से पहले भूकंप जैसी कोई गतिविधि नहीं थी।

14 साल पहले आई सुनामी में गई थी 2 लाख लोगों की जान
2004 में इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके बाद हिंद महासागर के तटीय इलाकों वाले देश सुनामी की चपेट में आ गए थे। तब भारत समेत 14 देश सुनामी से प्रभावित हुए थे। दुनियाभर में 2.20 लाख लोगों की जान गई। इनमें 1.68 लाख लोग इंडोनेशिया के थे।

सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाओं वाला देश इंडोनेशिया
इसी साल जुलाई में इंडोनेशिया में एक हफ्ते के अंतराल में भूकंप के दो झटके आए थे। लोम्बोक में 7 और बाली में 6.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इनमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। इंडोनेशिया दुनिया में सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाओं वाला देश है। यह 'रिंग ऑफ फायर' पर मौजूद है। यहां धरती के अंदर मौजूद टेक्टॉनिक प्लेट्स आपस में टकराने से भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की घटनाएं ज्यादा होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
indonesiawaves wipe out pop band stage during live performance

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ