पणजी. गोवा जाने वाले उत्तर भारतीय टूरिस्ट्स को लेकर कमेंट करने वाले मंत्री विजय सरदेसाई ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि राज्य में आने वाली सभी एयरलाइंस का कोंकणी भाषा में अनाउंसमेंट होना चाहिए। अगर ये नहीं होता है तो उन्हें गोवा की जमीन पर लैंड नहीं होने दिया जाएगा। इसके पहले सरदेसाई उत्तर भारतीय टूरिस्ट्स को कथित तौर पर धरती का मैल बता चुके हैं।
कोंकणी भाषा में हो अनाउंसमेंट
- विजय सरदेसाई ने कहा कि गोवा सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं है। अगर गोवा एयरपोर्ट आने वाली फ्लाइट्स का अनाउंसमेंट कोंकणी भाषा में नहीं हुआ तो उन सभी फ्लाइट्स को रोक दिया जाना चाहिए।
- उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले अपनी भाषा को प्राथमिकता देनी चाहिए। कोंकणी भाषा गोवा के लोगों को एकजुट करने की सूत्रधार है। उन्होंने पार्टी की यूथ विंग से ये मुद्दा उठाने को कहा।
- सरदेसाई ने कहा कि गोवा हवाई अड्डे पर कोंकणी भाषा में निर्देश देने वाला कोई बोर्ड तक नहीं लगा है। इस भाषा में कोई अनाउंसमेंट नहीं किया जाता है। क्या गोवा एयरपोर्ट पर्यटकों के लिए है।
- विजय सरदेसाई मनोहर पर्रिकर सरकार में मिनिस्टर हैं। वो गोवा में बीजेपी के गठबंधन वाली गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
उत्तर भारतीयों पर किया था कमेंट
- इससे पहले फरवरी में विजय सरदेसाई ने विवादित बयान दिया था। गोवा में उत्तर भारतीय पर्यटकों के जाने पर उन्होंने कहा था कि वे लोग प्रदेश के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। ये टूरिस्ट गोवा को गुड़गांवबनाने की कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उत्तर भारतीयों को धरती पर गंदगी तक करार दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
0 टिप्पणियाँ